खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को असम दौरे पर: आईआईटी गुवाहाटी सहित बिहू समारोह में होंगे शामिल, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी गुवाहाटी में शंकरदेव कलाक्षेत्र में गुवाहाटी हाई कोर्ट के प्लेटिनम जयंती समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे…

नईदिल्ली (ए)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को असम के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी राज्य की आगामी यात्रा का विवरण देते हुए सरमा ने बताया कि पीएम 14 अप्रैल को गुवाहाटी में आयोजित होने वाले मेगा बिहू समारोह में भाग लेंगे।

सीएम हिमंत सरमा ने कहा, “असम 14 अप्रैल को एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा क्योंकि 11,000 से ज्यादा युवक और युवतियां बिहू समारोह में भाग लेंगे, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देखेंगे. प्रधानमंत्री की उपस्थिति से असम के लोगों का मनोबल बढ़ेगा क्योंकि हम बिहू को असम की जीवन रेखा मानते हैं. यह कार्यक्रम अनूठा और अपनी तरह का होगा और असम के लोग इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।” 

पीएम मोदी की यात्रा के लिए निर्धारित कई कार्यक्रमों को सूची बताते हुए मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी एम्स गुवाहाटी से कई कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे. आईआईटी गुवाहाटी परिसर में एक अस्पताल बनाया जाएगा. पीएम मोदी एक संस्थान का शिलान्यास करेंगे और गुवाहाटी में शंकरदेव कलाक्षेत्र में गुवाहाटी हाई कोर्ट के प्लेटिनम जयंती समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे।”

सीएम ने आगे बताया कि “पीएम मोदी सुरसजाई स्टेडियम में बिहू कार्यक्रम में भाग लेंगे. वह नामरूप में 1,709 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए नए स्थापित असम पेट्रो केमिकल्स लिमिटेड 500 परियोजना टीपीडी मेथनॉल का उद्घाटन करेंगे. वह 3,170 करोड़ की लागत से बनने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर पलासबाड़ी-सुआलकुची को जोड़ने वाले एक और पुल की आधारशिला रखेंगे।” 

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति ने शनिवार को असम का दौरा किया और तेजपुर वायु सेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी. राष्ट्रपति को उनकी यात्रा के दौरान विमान की परिचालन क्षमताओं और भारतीय वायु सेना के बारे में भी जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button