दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर राज्य स्तरीय मेला एवं महारैली का आयोजन भिलाई में

भिलाई। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 14 अप्रैल डॉक्टर अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर चौक पावर हाउस भिलाई में विशाल जयंती मेला महोत्सव महारैली प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ होगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, सांसद, विधायक सहित सर्वदलीय सर्व सामाजिक संगठन सर्व अल्पसंख्यक समुदाय के संगठन भाग लेंगे।

इस वर्ष महारैली में राष्ट्रीय झंडा तिरंगा ,पंचशील एवं नीले झंडे के साथ विभिन्न अंबेडकर वादी मोहल्लों से रैली निकलेगी जिन मोहल्लों से रैली निकलेगी उनमें प्रमुख रूप से बांबे आवास, मॉडल टाउन ,कोसा नगर ,राधिका नगर ,अंबेडकरनगर, भीम नगर, सुपेला, होते हुए जी रोड से पांच रास्ता चंद्रमणि नगर, तीन दर्शन मंदिर के सामने से पावर हाउस डॉक्टर अंबेडकर चौक पहुंचेंगे।

इधर हुडको सेक्टर वन ,सेक्टर 6 बुद्ध विहार सेंट्रल एवेन्यू से होते हुए पावर हाउस चौक पहुंचेंगे ठीक उसी प्रकार भिलाई 3 खुर्सीपार सेक्टर 11 होते हुए पावर हाउस डॉक्टर अंबेडकर चौक पहुंचेंगे। उपरोक्त महारैली में जिस संस्था की रैली या झांकी उत्तम होगी उन्हें प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

जिस संस्था के रैली के प्रमुख होंगे उन्हें मंच साझा किया जाएगा साथ ही सभी धर्म के प्रतिनिधियों के प्रमुखों को मंच साझा किया जाएगा इसके अतिरिक्त शरबत वितरण भोजन वितरण के कार्य के लिए जो संस्था आगे आएगी उन्हें भी मंच से सम्मानित किया जाएगा।

उपरोक्त संबंध में विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों की बैठक सेक्टर 4 फेडरेशन भवन में संपन्न हुई, जिसमें पूर्व मुख्य महाप्रबंधक एल उमाकांत की अध्यक्षता में एवम सुनील रामटेके के संयोजन में डॉक्टर अंबेडकर सार्वजनिक जयंती मेला महोत्सव आयोजन समिति का गठन किया गया जिन संस्थाओं के प्रमुखों ने भाग लिया उनमें प्रमुख रूप से बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया अध्यक्ष वर्षा बागडे,बौद्ध महासभा सविता मेश्राम , प्रतिमा प्रबंध समिति अध्यक्ष सुनील रामटेके ,आनंद रामटेके, बाला कोलते ,गौतम खोबरागडे, हेमराज मेश्राम ,अरुण वैद्य, सज्जाद हुसैन, भागीरथ दास, सुजाता रामटेके ,संगीता पटेल, अनीता मेश्राम, रामदास इंगले,अधिवक्ता अनिल कामले, बीआर चौरे, वीरेंद्र वाहने,दशरथ अहिरवार, प्रभुनाथ बैठा, चन्नाकेशवलू,महा प्रबंधक प्रभाकर खोबरागडे ,कमल टंडन, राजू गोडबोले, गोपीचंद खोबरागडे ,नरेंद्र खोबरागड़े, किशोर कन्नौजी , बी.आर.उके, कल्पना गजभिए ,सहित अनुसूचित जाति वर्ग के विभिन्न प्रतिनिधि आदिवासी वर्ग से सहित दो दर्जन से भी अधिक बौद्ध उपासक एवं प्रतिनिधि इस महा बैठक में उपस्थित थे। सभा का संचालन एवं आभार प्रदर्शन इतना प्रतिमा प्रबंध समिति के महामंत्री अनिल गजभिए ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button