दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग अध्यक्ष विवेक ढांड ने किया सांकरा ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण

दुर्ग। छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव विवके ढांड द्वारा 10 अप्रैल को पाटन के सांकरा ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विजिट किया गया। साथ ही महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादित सामग्रियों जैसे हर्बल गुलाल, अष्टगंधा, हवन सामग्री, पूजन सामग्री, घी इत्यादि का निरीक्षण किया गया।

महिलाओं की संख्या बढ़ाने एवं नये रोजगार उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिये गये साथ ही वर्तमान में चल रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों, जिसमे वेतनमान के रूप में अब तक महिलाएं 45 लाख रूपये की आय प्राप्त की गई उनकी प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग अश्वनी देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विपुल गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन मुकेश कोठारी एवं एन.आर.एल.एम के यंग प्रोफेशनल उपस्थित रहें।

ग्राम पंचायत तर्रा का गौठान भ्रमण किया गया जिसमें महिलाओं के द्वारा वर्मी खाद उत्पादन छनाई व गुणवत्ता के बारे में सराहना की गई। तर्रा में बने आजीविका केन्द्र में सिलाई एवं दाल पिसाई का कार्य किया जा रहा है जिसमें पूर्व मुख्य सचिव द्वारा कच्चे माल को बढा़ने के निर्देश दिए गए।

जिससे अधिक आय अर्जित की जा सकें। वर्तमान में मछली पालन हेतु बायोफ्लॉक की स्थापना की गई है। जिसमें 7500 तलबिया मछली का पालन किया जा रहा है। जिससे आगामी जून-जुलाई में मछली विक्रय कर आय अर्जित किया जायेगा।

उसके पश्चात् ग्राम पंचायत गाड़ाडीह में हेचरी यूनिट का निरीक्षण किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा बताया गया कि अब तक 1 साल में 3 लाख रूपये आय अर्जित किया जा चुका है ग्राम पंचायत मर्रा में उपस्वाथ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button