छत्तीसगढ़फीचर्ड

एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत गुजरात पुलिस का दल केसीजी जिले का किया भ्रमण

केसीजी। एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से राज्यों के बीच समझ और जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को गुजरात से जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेंज की पुलिस टीम गुजरात के बार्डर क्षेत्र के भ्रमण पर है। वहीं गुजरात प्रदेश के 4 जिले- वेस्ट कच्छ, ईस्ट कच्छ, बनासकांठा और पाटन जिले के 16 सदस्यों का पुलिस दल छत्तीसगढ़ दुर्ग रेंज के दौरे पर है। टीम के सदस्यों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ दौरे में पिछले 5 दिनों से हैं, वे केसीजी के ऐतिहासिक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का भ्रमण कर अपने दौरे को आगे बढ़ाए। यहां आने से पहले माॅ बम्लेशवरी मंदिर, दर्शन कर जिले में आए।

केसीजी जिला पुलिस ने गुजरात पुलिस टीम का स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर अति0 पुलिस अधीक्षक की टीम द्वारा उन्हें क्षेत्र का इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यायल में मुर्तिकला विभाग, काष्ट कला विभाग, चित्रकला विभाग, भरतनट्यम् संकाय, लोक संगीत विभाग एवं शिल्पकारों के कलाकृतियों की प्रदर्शनी दिखाई गई।

जिसके बाद उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय केसीजी मैं साइबर सेल डीएसबी शाखा नक्सल सेल गंभीर पंजीबद्ध अपराध की बारीकियां देखी बाद थाना खैरागढ़ में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले, थाना प्रभारी राजेश देवदास एवं रक्षित केन्द्र प्रभारी सउनि0 बलराम कोसे से मुलाकात करने पर थाना प्रभारी द्वारा पुरे थाना भवन को दिखाया गया आज दोपहर गुजरात पुलिस का दल अति0 पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे से उनके कक्ष में सौजन्य भेंट किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे ने उन्हें बताये कि छत्तीसगढ़ में उन्हें कई सारे खूबसूरत पर्यटन स्थल देखने मिलेंगे। यहां की जनजातीय संस्कृति अद्वितीय, जीवंत और बहुआयामी संस्कृति है।

उन्होंने गुजरात के पुलिसकर्मियों से अब तक के छत्तीसगढ़ दौरे का अनुभव पूछे जाने पर गुजरात पुलिस के सदस्यों ने यहां की संस्कृति को अद्भुत और प्रभावित करने वाला बताये तथा छत्तीसगढ़ पुलिस की मेजबानी और अपनेपन वाले व्यवहार से प्रसन्नता जाहिर किए। जिला केसीजी भ्रमण के दौरान आये गुजरात पुलिस का विशेष सहयोगी के रूप में जिला केसीजी में पदस्थ आर0 चन्द्रविजय सिंह, डुलेशवर साहू, गंगा सिंह वर्मा, लक्ष्मण साहू।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button