खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर एवं भिलाई में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर और भिलाई में आयोजित डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रायपुर के डॉ. आम्बेडकर चौक में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे भिलाई-3 के बु़द्ध विहार में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद वहां से प्रस्थान कर शाम 7.35 बजे पावर हाउस भिलाई पहुंचकर डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 7.40 बजे पावर हाउस भिलाई से प्रस्थान कर शाम 7.45 बजे दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 स्थित बुद्ध विहार में डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल रात्रि 8.45 बजे वहां से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button