देश-दुनियाफीचर्ड

माफिया अतीक अहमद के ठिकानों पर ED की छापेमारी, हीरा-सोना की ज्वेलरी और 86.68 लाख कैश जप्त

अतीक अहमद के 15 ठिकानों पर की गई छापेमारी में अकाउंटेंट सीताराम शुक्ला, खालिद जफर, रिश्तेदार आसिफ जाफरी के अलावा शाइस्ता परवीन की संपत्तियों को जब्त किया गया है…

प्रयागराज (ए)। माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अतीक और उसके गुर्गों पर शिंकजा कसा है. ईडी ने अतीक अहमद और उनके गुर्गों की  संपत्तियां जब्त की हैं. अतीक अहमद और उनके गुर्गों की बेनामी संपत्तिया ईडी ने जब्त किया है. अतीक अहमद के 15 ठिकानों पर की गई छापेमारी में अकाउंटेंट सीताराम शुक्ला, खालिद जफर, रिश्तेदार आसिफ जाफरी, पूर्व विधायक शाहीन अख्तर, सीए सौलत हनीफ वकील और बिजनेसमैन संजीव अग्रवाल, दीपक भार्गव के अलावा शाइस्ता परवीन की संपत्तियों को जब्त किया गया है. ईडी की छापेमारी में 84.68 लाख कैश, 60 लाख के गोल्ड डायमंड, ज्वेलरी, 2.85 करोड़ के कागजात जब्त किए गए हैं।

ईडी ने अतीक के लखनऊ में बने 47 लाख की कीमत के 5900 वर्ग फीट के मकान को जब्त किया है और अतीक अहमद की 100 बेनामी संपत्तियों को भी जब्त किया है. प्रयागराज के सदर में बना हुआ मकान भी ईडी ने जब्त किया है. अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी द्वारा 2 दिन पहले की गई छापेमारी के बाद अतीक अहमद की लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक फैली 100 से अधिक बेनामी संपत्तियां मिली।

प्रयागराज में अतीक के वकील खान सौलत हनीफ, रिश्तेदार बिल्डर खालिद जफर समेत कई करीबियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. इस छापेमारी के बाद 84.68 लाख कैश, 60 लाख के सोने के बिस्किट, 2.85 करोड़ के गोल्ड/ डायमंड की ज्वेलरी, 30 मोबाइल ईडी ने जब्त किए हैं।

वहीं ईडी को खान सौलत हनीफ के घर से अतीक अहमद की कई संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. अतीक अहमद ने साल 2013 में गोमतीनगर का प्लॉट 29 लाख में लिखवाया था जबकि उस समय सर्किल रेट से कीमत 47 लाख थी. साल 2012 से 2017 के बीच अतीक अहमद ने लखनऊ से लेकर प्रयागराज में 100 बेनामी संपत्तियां बनाई, जिनके दस्तावेज ED को इस छापेमारी में मिले हैं।

प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके में अतीक के नाम पर खरीदी गई बेसकीमती संपत्तियां भी मिली हैं. ईडी ने छापेमारी के बाद अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों को जब्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button