दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स में सम्पन्न हुआ नन्हें विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह


भिलाई। शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्री-प्रायमरी विभाग द्वारा 10 अप्रैल 2023 को शकुन्तला विद्यालय के आडिटोरियम में शारदा विद्यालय एवं शकुन्तला विद्यालय के नन्हे शिक्षर्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर माननीय संजय ओझा की उपस्थिति थी।

समारोह का आरम्भ माँ सरस्वती की चरण वंदना से किया गया। तत्पश्चात् सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ द्वारा किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य की भावभीनी प्रस्तुति दी, दीक्षांत समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह का मुख्य आकर्षण ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट से विद्यार्थियों को सम्मानित करना था। गौरव एवं हर्ष के इन क्षणों में डायरेक्टर संजय ओझा ने विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से पढ़ने एवं हर पल का सदपयोग करने की सीख दी। कार्यक्रम का समापन सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

विद्यार्थियों के बढ़ते कदमों का साथ प्राचार्य विपिन कुमार ( शकुन्तला विद्यालय), मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही. दुबे, अभय दुबे, प्राचार्या सुतापा सरकार
( शारदा विद्यालय रिसाली), प्राचार्या आरती मेहरा ( शकुन्तला विद्यालय क्र-2), उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, रेन्जिनी एम. आर. गतिविधि प्रभारी पूजा बब्बर, राजेश वर्मा, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा एवं प्री–प्रायमरी शिक्षक–शिक्षिकायें ने हर्षपूर्वक दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभगामनाएँ भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button