दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

BAJAJ FINANCE में लोन दिलाने के नाम धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, Facebook ad देखकर Bajaj Finance लोन लेने ठगी का शिकार हुआ था किसान

भिलाई। दिनांक 23.03.2023 को प्रार्थी झुम्मन लाल निषाद पिता स्व. भरत लाल निषाद उम्र 43 साल निवासी ग्राम चंगोरी चौकी अंजोरा थाना पुलगांव उपस्थित होकर लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि मुझे किराना दुकान खोलने के लिये लोन की आवश्यकता थी मे एक दिन अपने मोबाई पर फेसबुक देख रहा था उसी दौरान लोन के लिए एक एड आया तब मैंने उसे क्लिक किया और उसमें दिये मोबाईल नम्बर में कॉल किया कुछ समय बाद उसी नम्बर से मेरे मोबाईल नम्बर पर फोन आया और उसने अपना नाम संजीव कुमार BAJAJ FINANCE का कर्मचारी होना बताया।

तब मैंने दुकान के लिए पाँच लाख रूपये लोन के लिये बताया और संजीव कुमार ने उसे चौबीस घंटे में लोन पास हो जायेगा कहकर मेरा आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता भेजने बोला, मेरे द्वारा तीनों दस्तावेज उसी समय व्हाट्सअप से भेज दिया फिर दिनांक 17.10. 2022 को उसी नम्बर से मुझे फोन आया और बोला लोन पास हो जायेगा प्रोसेसिंग चार्ज, बीमा चार्ज, इनकम टेक्स चार्ज के रूप में कुछ राशि अपने खाते में डालने बोला। लोन की राशि नहीं आयी। मेरे द्वारा संजीव कुमार को कॉल करने पर उसने बोला की आपका प्रोसेस लेट हो गया है लेट चार्ज लगेगा। इसी प्रकार से अलग-अलग प्रोसेसिंग चार्जेस के रूप में अलग-अलग दिनांक को मुझसे कुल 801465/- रू. की राशि लेकर धोखाधड़ी किया प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अंजोरा में अपराध क्रमांक 123/2023 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त धोखाधड़ी की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा आरोपी संजीव कुमार की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) वैभव बैंकर (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (सायबर) प्रभात कुमार (भा.पु. से.) उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक प्रदीप सोनी, चौकी अंजोरा प्रभारी उनि पवन देवांगन के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू., सीएसपी दुर्ग / छावनी स्क्वॉड एवं चौकी अंजोरा की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।

विवेचना के दौरान टीम द्वारा प्रार्थी से संपर्क स्थापित करते हुए घटना के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी एकत्र करते हुए आरोपी के मोबाईल नम्बर एवं घटना के दौरान पैसों के ट्रांजेक्सन के लिए उपयोग में लाये गये बैंक खातों का सूक्ष्मता में अवलोकन कर जानकारी एकत्र की गयी। जिसमें आरोपी की उपस्थित ग्राम माईखेरा थाना वारसलीगंज जिला नवादा बिहार होना पता चला। जिस पर एक विशेष टीम ग्राम माईखेरा थाना वारसलीगंज जिला नवादा बिहार हेतु रवाना की गयी। टीम द्वारा वारसलीगंज जिला नवादा बिहार पहुँच कर आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी।

जिस पर टीम को उक्त घटना स्थानीय निवासी राधेश्याम कुमार द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना पता चला। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद प्राप्त करते हुए राधेश्याम कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ पर पुलिस को गुमराह करते रहे किन्तु सघन एवं तकनीकी रूप से पूछताछ करने पर उक्त घटना को अंजाम देना करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा बताया गया कि घटना को अंजाम देने हेतु सर्वप्रथम फेसबुक पर लोन हेतु एक

एड तैयार लोगों को झांसे में लेते हैं। जब कोई उनके झांसे में आ जाता है तो उनसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता मांगा जाता है। उसके पश्चात् कुछ ऑन लाईन फार्म भरने की प्रक्रिया कराया जाकर विभिन्न प्रोसेस के नाम पर अलग-अलग चार्जेस लेकर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं। आरोपी की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं मोबाईल नम्बर बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही चौकी अंजोरा थाना पुलगांव से की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी: 01. राधेश्याम कुमार पिता गिरजा सिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम माईखैरा थाना वारसलीगंज जिला नवादा बिहार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button