दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बोरिया गेट चौक में नवनिर्मित पुलिस सहायक केन्द्र का किया उद्घाटन किया, व्यवस्था में होगा सुधार, अब नहीं लगेगा जाम

भिलाई। बोरिया गेट चौक एवं क्षेत्र में भारी वाहनो चालको के कारण लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए एक दिन पूर्व दिन शनिवार को पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव एवं बीएसपी के अधिकारियों के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया था और इस समस्या के समाधान के लिए निर्णय लिया गया कि बोरिया गेट चौक में यातायात/थाना पुलिस सहायक केन्द्र का निर्माण किया जाये जिससे पुलिस की हमेशा मौजूदगी रहेगी ताकि भारी वाहन चालक द्वारा मनमानी ना करे और अपने वाहन को पार्किग स्थल में लगाकर टोकन प्राप्त करेगें, टोकन अनुसार ही प्लांट के अंतर्गत प्रवेश दिया जावेगा यह निर्णय लिया गया।

जिसे अमल में लाते हुए तत्काल एक दिन में ही बीएसपी प्रबंधन के सहयोग से पुलिस सहायता केन्द्र का निर्माण किया गया जिसे आज दिनांक 17.04.2023 को प्रातः 11.00 बजे पुलिस अधीक्षक दुर्ग ,डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अजय कुमार चक्रवर्ती (ई.डी.एम.एम) बीएसपी के अधिकारी द्वारा रिबन काटकर पुलिस सहायक केन्द्र का उद्घाटन किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव का स्वागत अशोक कुमार अग्रवाल (डीजीएम बीएसपी), के0के0यादव डीजीएम बीएसपी टाउनशिप के द्वारा पुष्प् गुच्छ देकर स्वागत किया गया साथ ही अजय कुमार चक्रवर्ती (ई.डी.एम.एम.) बीएसपी का स्वागत भिलाई नगर (सीएसपी) आईपीएस निखील राखेजा द्वारा किया गया।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि बोरिया गेट चौक में पुलिस की उपस्थिति से निश्चित रूप से यहां की व्यवस्था में सुधार आयेगा और जो समस्या उत्पन्न हो रही है वह आगे चलकर नहीं होगा एवं वाहन चालको के द्वारा जो आपस में वाद विवाद की स्थिति बनी रहती थी वो टोकन सिस्टम हो जाने से वो भी समस्या समाप्त हो जायेगी तथा भारी वाहनों से रोड एक्सीडेन्ट की संभावना रहती थी उसमें भी कमी आयेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित अजय कुमार चक्रवर्ती (ई.डी.एम.एम.) बीएसपी द्वारा कहा गया कि बीएसपी प्रबंधन बोरिया गेट की समस्या से बहुत दिनों से परेशान था, प्लांट के कर्मचारियों को भी आने जाने में भारी वाहन चालको की वजह से काफी कठिनाईयों का सामना करना पडता था अब पुलिस की मौजूदगी से निश्चित रूप से इस समस्या का स्थाई समाधान मिला है इसके लिए बीएसपी प्रबंधन विभाग दुर्ग पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापित करती है।

आज के इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर), संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अनंत साहू, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, निखील राखेजा, प्रशिक्षु आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता, सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक के.के.कुशवाहा, यातायात जोन सिविक सेन्टर प्रभारी निरीक्षक कुंज बिहारी नागे, यातायात जोन आकाश गंगा प्रभारी रक्षित निरीक्षक अनीष सारथी, बीएसपी प्रबंधन से पी.व्ही.प्रभाकर, जीएम (ई.डी.एम.एम), स्वरूप हलदार जीएम (स्टोर) अशोक कुमार अग्रवाल डीजीएम (एम.एम.बोरिया स्टोर) राकेश तिवारी हेड स्टोर, सुष्मिता देय, असीत साह, एस.व्ही, नंदवार, जे.व्हाये स्पेकले, सुब्रत प्रहारज, सुखदेव सोनवानी, प्रभीर सरकार, जीपी सिंह, एस.के. अग्रवाल, जे.एन.ठाकुर, राकेश पाण्डेय, व्ही.के पाठक, दिनेश कुमार, उदयभानू तिवारी एवं यातायात व थाने बल उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button