छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम रायपुर को 84 नए सफाई वाहनों की दी सौगात, बेहतर होगी शहर की साफ-सफाई व्यवस्था

रायपुर। उत्तर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 17 अप्रैल को रायपुर शहर को 84 नए सफाई वाहनों की बड़ी खेप मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के इन छोटे-बड़े वाहनों का लोकार्पण किया। इन वाहनों के नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल हो जाने से निगम क्षेत्र में कचरा और अन्य दूसरे अपशिष्टों को इकट्ठा करने, उनका परिवहन करने और उनका निष्पादन करने में बड़ी सहुलियत होगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज 30 हाइड्रोलिक टिपर, 20 मिनी टिपर, 07 यूटिलिटी विकल्प, 05 वैक्यूम सक्शन मशीन, 01 चैन माउंटेड डिगर, 10 तीन क्यूबिक मीटर के हाइड्रोलिक टिपर, 03 मिनी पोकलेन, 01 टैक्टर संचालित वाटर कैनन सिस्टम, 06 कैंफर और 01 बोलेरो वाहन नगर निगम रायपुर को सौपे।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा,नगर निगम महापौर एज़ाज़ ढेबर,नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे,अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा,संचालक नगरीय प्रशासन डॉ. अय्याज फ़क़ीर भाई तम्बोली, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी,सहायक कलेक्टर जयंत नाहटा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button