खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ED ने पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम और अन्य की 11 करोड़ की संपत्ति जप्त की

ईडी ने कर्नाटक के कूर्ग जिले में 11.04 करोड़ रुपये मूल्य की 4 संपत्तियां कुर्क की हैं, जो कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम और अन्य से संबंधित हैं…

कर्नाटक (ए)। ईडी ने आईएनएक्स धनशोधन मामले में मंगलवार 18 अप्रैल को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की 11 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईडी (ED) ने कर्नाटक में 11.04 करोड़ रुपये मूल्य की 4 संपत्तियां (तीन चल और एक अचल संपत्ति) कुर्क की हैं, जो कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम और अन्य से संबंधित हैं।

ईडी ने कहा कि कुर्क की गई चार संपत्तियों में से एक कर्नाटक के कुर्ग जिले में स्थित अचल संपत्ति है. बयान में कहा गया है कि कार्ति के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं और उन्हें आईएनएक्स मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी दोनों ने गिरफ्तार किया था।

मामला आईएनएक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से ‘प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से’ कथित रूप से अवैध धन प्राप्त करने से संबंधित है. जिसे यूपीए की तत्कालीन सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में उनके पिता के कार्यकाल के दौरान विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button