Uncategorised

बलोदा बाजार पुलिस की शुरू हुई कोरोना टेस्ट, पहले दिन 93 जवानों का हुआ टेस्ट, SP ने किया निरीक्षण

बलोदा बाजार। पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ की विशेष पहल पर दिनांक 30.04.2020 से बलौदाबाजार में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट और हेल्थ चेकअप प्रारम्भ किया गया। वर्तमान में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू कराने में फिल्ड पर डटे हुए है तथा आम नागरिकों के सीधे संपर्क में भी है। जिस कारण पुलिसकर्मियों में भी कोरोना के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। चूंकि पुलिसकर्मी कोरोना और जनता के बीच एक ढाल के तौर पर खड़े है जिस कारण उन्हें भी संक्रमण मुक्त रहना आवश्यक है, तभी आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा की जा सकती है।

इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देशन में जिले के पुलिस कर्मियों का चरणबद्ध तरीके से जिला चिकित्सालय बलोदा बाजार में कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। जिसमें आम जनता के सीधे संपर्क में आने वाले पुलिस के अधिकारी व जवान, फिक्स प्वाइंट ड्यूटी व पेट्रोलिंग ड्यूटी तथा कुछ थाना प्रभारियों को मिलाकर पहले दिन कुल 93 लोगो का कोरोना टेस्ट किया गया है। पुलिस जवानों के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने स्वयं उपस्थित होकर अपना कोरोना टेस्ट कराया। आज प्रथम दिवस 45 वर्ष या इससे ऊपर के सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। यह जांच आगामी कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगी और पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

कल दिनांक से सभी ब्लॉक मुख्यालयों में भी पुलिस अधि/कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके अतिरिक्त आगामी दिनो मे जिले में कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सेहत के लिए बड़े स्वरूप में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button