देश-दुनियाफीचर्डविविध

एलन मस्क का ड्रीम प्रोजेक्ट ध्वस्त, विश्व का सबसे बड़ा रॉकेट SpaceX स्टारशिप टेस्ट के दौरान फटा

दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट SpaceX स्टारशिप में टेस्ट उड़ान के दौरान धमाका हुआ है…

नईदिल्ली (ए)। दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट SpaceX स्टारशिप टेस्ट के दौरान गुरुवार 20 अप्रैल को फट गया. एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्पेस एक्स ने कहा है कि ऐसे टेस्ट से हम सीखते हैं. इसी से सफलता मिलती है. इससे पहले तकनीकी कारणों से ये परीक्षण टल गया था।

मस्क ने ट्वीट कर स्पेसएक्स की टीम को बधाई दी और कहा कि इससे हम कुछ महीने बाद होने वाले टेस्ट को लेकर बहुत कुछ सीखा है।

कंपनी के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इसमें धमाका हुआ है. स्पेसएक्स ने कहा कि अगले टेस्ट को लेकर टीम डाटा जमा और रिव्यू कर रही है. कंपनी ने परीक्षण से पहले एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें कि स्टारशिप का परीक्षण दिखाई दे रहा है।

स्टारशिप की लॉन्चिंग पहले 17 अप्रैल को होनी थी, लेकिन स्टेज में फ्यूल प्रेशराइजेशन की दिक्कत होने के कारण इसे टाल दिया गया था. इस बारे में ट्वीट कर एलन मस्क ने खुद बताया था. बता दें कि दुनिया के सबस बड़े रॉकेट स्पेसएक्स की लंबाई 120 मीटर ( करीब 394 फीट) है. इसका व्यास 29.5 फीट है।

कंपनी का दावा है कि ये रॉकेट इतना बड़ा है कि इसमें 100 लोग बैठकर यात्रा कर सकते हैं. इसमें लोगों को एक ग्रह से दूसरे ग्रह तक लेकर भी जाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button