छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर- विशाखापटनम-रायपुर पैसेंजर स्पेशल आज रहेगी रद्द, ये ट्रेन होंगी देरी से रवाना

ईस्ट कोस्ट रेलवे के सम्बलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़-थेरुबाली सेक्शन में पाँच घण्टे का पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, इसके कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित…

रायपुर:- 20 अप्रैल, 2023 /पीआर/आर/25: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के सम्बलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़-थेरुबाली सेक्शन में पाँच घण्टे का पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक दिनांक 21 अप्रैल, 2023 को किया जा रहा है।

यह कार्य के लिए 05 घंटे का ब्लॉक लेकर निर्माण का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को पूर्ननिर्धारित समय पर विलंब से रवाना की जाएगी, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाडियां:-

दिनांक 21 अप्रैल, 2023 को रायपुर एवं विशाखापटनम से चलने वाली 08527/08528 रायपुर- विशाखापटनम-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां:-

दिनांक 20 अप्रैल, 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।

दिनांक 20 अप्रैल, 2023 को तिरुपति से चलने वाली 17482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button