दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

समाज को संगठित कर एक दूसरे के सुख दुःख में शामिल होकर समाज के लोगो का विकास में सहभागी बने : विजय साहू

भिलाई। क्षेत्रीय साहू मित्र सभा सुपेला एवं कान्ट्रेक्टर कालोनी द्वारा भक्त माता कर्मा जंयती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय साहू क्रेडा सदस्य छत्तीसगढ़ शासन ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता कर्मा की जयंती भक्ति की शक्ति को याद कर जीवन में उतारने का पर्व है समाज को संगठित कर एक दूसरे के सुख दुःख में शामिल होकर समाज के लोगो का विकास में सहभागी बने।

कार्यक्रम का अध्यक्षता खेदराम साहू ने किया। विशेष अतिथि गिरवर बन्टी साहु सभापति नगर पालिका निगम भिलाई, हरिद्वारिका प्रसाद साहू अध्यक्ष जिला साहु संघ, भोजराज सिन्हा नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद वार्ड नं 17 केशव चौबे, पार्षद वार्ड 16, लालचन्द्र वर्मा, पार्षद वार्ड 18, मंजुषा साहू, दानेश्वरी साहू, हेमा साहू, राम तीर्थ साहू थे।

कार्यक्रम में कलश यात्रा में शीतला मन्दिर से कर्मा विद्यालय तक बड़ी संख्या में इकाई के समाजिक बहनों ने भाग लिया। माता कर्मा की आरती एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनसाय साहु अध्यक्ष क्षेत्रीय साहु मित्र सभा सुपेला ईकाई जगदीश साहू अध्यक्ष कान्ट्रेक्टर कालोनी संचालन हरख साहू, विमल साहू ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित, मोरध्वज साहू, जंयती साहू, चन्द्र सेन साहू, त्रिलोक साहु ,प्रभाराम, जितेन्द्र साहु, सन्तोष साहू, उमेश साहु, लक्ष्मण साहु,मोहन साहु, ईश्वरीय साहू, मोतिम साहू, शकुंतला साहू, रुक्मिणी साहू, एवं सुपेला ईकाई समाजिक भाई बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उक्त जानकारी धनसाय साहु अध्यक्ष क्षेत्रीय साहु मित्र सभा सुपेला ईकाई ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button