खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मन की बात के 100 एपिसोड पर जारी होगा 100 ₹ का खास सिक्का, ये एपिसोड 30 अप्रैल को होगा प्रसारित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ 100वें एपिसोड पर 100 रुपये का सिक्का जारी किया जाएगा. आइए जानते हैं क्या होगा खास…

नईदिल्ली (ए)। ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरे होने पर 100 रुपये का सिक्का जारी होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ कार्यक्रम का यह 100वां एपिसोड इस महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाएगा यानी कि ये एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित किया जाएगा. 100 रुपये का सिक्का समान्य ​सिक्के से अलग होगा।

‘मन की बात’ प्रोग्राम के 100वें एपिसोड के तहत जारी होने वाला सौ रुपये के सिक्के पर माइक्रोफोन बना होगा और उसपर 2023 लिखा होगा. सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, केंद्रीय प्राधिकार के तहत जारी किया जाने वाले टकसाल में केवल एक सौ रुपये मूल्य वर्ग का सिक्का ढाला जाएगा. सिक्के की गोलाई 44 मिलीमीटर की होगी. ये चार धातुओं- रजत, तांबा, निकिल और जस्ता से मिलकर बनेगा. सरकार की ओर से बताया गया है कि सिक्के के अग्र भाग में अशोक स्तम्भ होगा और इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा।

सिक्के के एक साइड पर भारत और दूसरे साइड पर INDIA लिखा रहेगा और शीर्ष के नीचे ₹ चिह्न दिखाई देगा. साथ ही 100 मूल्यवर्ग भी अंकित होगा. सिक्के के दूसरे भाग पर मन की बात के 100वीं कड़ी का प्रतीक होगा, जिसमें ध्वनि तरंगो के साथ माइक्रोफोन की तस्वीर होगी. हिंदी और अंग्रेजी में ‘मन की बात 100’ लिखा हुआ होगा. सिक्के का कुल वजन 35 ग्राम का होगा।

2010, 2011, 2012, 2014 और 2015 में 100 का सिक्का जारी किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी के स्मृति पर 100 का सिक्का जारी किया था. राजमाता विजयराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी के मौके पर भी 100 का सिक्का जारी किया गया था. महाराणा प्रताप के 476वीं जयंती पर 100 रुपये का सिक्का जारी हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रेडियो प्रोग्राम को 1 लाख बूथो पर प्रसारि​त किया जाएगा. भाजपा इसे घर-घर पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है. ये कार्यक्रम 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button