खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सेक्स रैकेट चलाने वाली अभिनेत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 01 घंटे का लेती थी 70 हजार

अभिनेत्री और उसके आरोपी पार्टनर के संपर्क में अगर कोई महिला काम मांगने के लिए आती थी तो वे उसे वेश्यावृत्ति के व्यवसाय में लाने की पूरी कोशिश करते थे…

मुंबई (ए)। क्राइम ब्रांच की सोशल सर्विस ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो महिलाओं को फिल्मी दुनिया में एक मौका दिलवाने के नाम पर वेश्यावृत्ति के व्यवसाय में ढकेल देते थे. इस मामले में पुलिस ने सुमन यादव नाम की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली अभिनेत्री को गिरफ़्तार किया है. पुलिस अब आरोपी महिला के कास्टिंग काउच करने वाले पार्टनर की तलाश कर रही है।

सोशल सर्विस ब्रांच के जांच अधिकारी बालासाहेब कानवड़े ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर लखमी गौतम को उनके सूत्रों से इस गिरोह की जानकारी मिली थी. इसके बाद उन्होंने यह जानकारी सोशल सर्विस ब्रांच के साथ साझा की. सोशल सर्विस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई, टीम ने गोरेगांव के आरे कॉलोनी में स्थित एक होटल में ट्रैप लगाकर आरोपी अभिनेत्री सुमन यादव को गिरफ़्तार कर तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी स्ट्रगलिंग महिलाओं को टीवी जगत में काम दिलवाने का झांसा देकर उनसे वेश्यावृत्ति करवाती थी।

आरोपी अभिनेत्री सुमन और उसके आरोपी पार्टनर के संपर्क में अगर कोई महिला काम मांगने के लिए आती थी तो वे उसे वेश्यावृत्ति में लाने की पूरी कोशिश करते थे. दोनों इसके लिए उन्हें मोटा पैसा देने की बात कहते थे. इतना ही नहीं आरोपी उन्हें टीवी जगत में अच्छा मौका दिलाने का भी झांसा देते थे. एक अधिकारी ने बताया की आरोपी एक-एक ग्राहक से इन स्ट्रगलिंग मॉडल के लिए एक घंटे का 70 हज़ार रुपये चार्ज करते थे।

पुलिस ने बताया की आरोपी महिला के संपर्क में कई लोग थे जो शायद इस रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं. इस मामले में हम आगे की जांच कर रहे हैं, ताकि पता लगा सके कि इस रैकेट की जड़ कितनी गहरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button