दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के लोगों को विधायक ने दी डोमशेड की सौगात, भेंट मुलाकात के दौरान किया लोकार्पण

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। इसी के साथ ही लोगों को कई विकास कार्यों की सौगात भी दे रही है। इसी कड़ी में विधायक श्री यादव रविवार को वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले वार्ड में स्थित शिव मंदिर में पहुंचे कर पूजा अर्चना की। शिव जी को प्रणाम किए।

इसके बाद वे वार्ड के विभिन्न गलि मोहल्ले का भ्रमण किए। वार्ड के विकास की जानकारी ली। इस दौरान विधायक श्री यादव ने वार्डवासियों को डोम शेड की सौगात दी। पिछली बार जब विधायक श्री यादव यहां आए थे। तो लोगों ने डोम शेड बनाने की मांग की थी। मांग के बाद विधायक श्री यादव ने पहल की और तत्काल घोषणा किए थे। घोषणा के साथ ही निर्माण कार्य शुरू किया गया और अब डोम शेड बनकर तैयार हो गया है। जिसका आज लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधायक श्री यादव ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर डोम शेड का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने पिछली बार आप लोगों की मांग पर घोषणा किए थे कि जल्द ही डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा हो गया है और आज आप लोगाें को समर्पित कर दिए है।

इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक श्री यादव को धन्यवाद किया और कहा कि आप ने जब भी जनता से जो भी वादा किया उसे पूरा किया है। पहले वार्ड में कई तरह की समस्याएं थी। लोग पानी के लिए तरस जाते थे। लेकिन आज आप की पहल से पानी की समस्या पूरी तरह से दूर हो गई। हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। सब को राशन मिल रहा है। जिनका पट्‌टा नहीं था। उन्हे पट्टा मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button