दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस का हुआ आयोजन

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर स्थित पीस ऑडिटोरियम में वर्ल्ड अर्थ डे (अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस) को मनाया गया। प्रातः राजयोग सत्र के पश्चात भिलाई सेवाकेन्द्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने कहा कि हम सभी मिलकर हमारी मां समान पालना देने वाली इस धरती मां की सेवा करें जो हमें अनाज, जल देती है।

प्रकृति, पर्यावरण संसाधन देने वाली धरती का हम दोहन कर चुके हैं, अब वक्त है हमें इसकी रक्षा संभाल करने का दायित्व हर मनुष्य का कर्तव्य है। धरती एक बीज का कितना गुना बढ़ाकर हमें रिटर्न में देती है फसल के रूप में। आपने संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा जी का उदाहरण देते हुए बताया कि हमारी चलन भी ऐसी दैवीय होनी चाहिए जिससे धरती को सुख मिले।

कलयुगी तमोप्रधानता में मनुष्य आत्माओं सहित प्रकृति के पांच तत्व भी दुखी अशांत है , हमें राजयोग द्वारा सभी को पावन पवित्र बनाना है। डिवाइन ग्रुप के बच्चों ने गणेश वंदना के साथ बहुत सुंदर संदेश दिया ” देवा हो देवा सद्बुद्धि देना हमको थोड़ी सी शक्ति देना ” “कचरा ही कचरा करते जाते पीने का पानी बहाते जाते देवा हो देवा” हमको थोड़ी सी सद्बुद्धि शक्ति देना देवा हो देवा मंगलमूर्ति” जैसे अनोखे अंदाज में धरती की रक्षा, स्वच्छता,पानी की बचत, सद्बुद्धि की शक्ति देने वंदना की गई।

कार्यक्रम के अंत में भिलाई के सभी सेवाकेंद्रो से आई वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी दीदियों ने संगठित रूप से राजयोग मेडिटेशन द्वारा धरती,प्रकृति के पांचों तत्वों को शांति के प्रकम्पन प्रवाहित कर शक्तियों का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button