दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में श्री शिव महापुराण कथा कल से, कलेक्टर- एसपी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियो का लिया जायजा

भिलाई। जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में 25 अप्रैल से 1 मई तक, कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा कार्यक्रम का आयोजन होना है। कार्यक्रम में वीआईपी के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की संभावना है। कार्यक्रम के प्रबंधन व उपस्थित होने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव संबंधित अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचे थे।

जहां उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक, सेनानी नगर सेना, लोक निर्माण विभाग, छ0ग0 राज्य विद्युत मंडल नगर निगम, भिलाई इस्पात संयंत्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ई एण्ड एम भिलाई इस्पात संयंत्र, थाना प्रभारी, आयोजन समिति सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया और प्रबंधन से संबंधित आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए , मूलभूत आवश्यकता व कानून व्यवस्था की पूर्ति के लिए आवश्यक आदेश दिये।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर अंदर व बाहर जाने की मल्टीपल एंट्री एग्जिट डोर, पानी व बिजली पर्याप्त व्यवस्था व मल्टीपल मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों व अन्य राज्यों से भी आएंगे, जिनकी संख्या लगभग 2 से 5 लाख के बीच अनुमानित है। इस लिए कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहेगी।

इसके साथ ही साथ भीड़ की स्थिती निर्मित न हो इसके लिए 10 पार्किंग स्थल (भिलाई विद्यालय, सेक्टर 6 ग्राउंड, सेक्टर 7 के पिछे कल्याण स्कूल, बडा भिलाई होटल के सामने सेक्टर 10, रूआंबांधा, सिविक सेंटर, दशहरा मैदान चौक व मंदिर चौक इत्यादि ) चिन्हित किए गए है, और एक निश्चित सीमा के बाद प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इसके साथ-साथ स्टेडियम के आस पास क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा ईरिक्शा व ऑटो इत्यादि उपलब्ध होंगे और किसी अप्रिय घटना के प्रमाण के लिए स्टेडियम के अंदर एवं बाहरी क्षेत्रों लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे अलग अलग स्पॉट पर लगाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button