दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

झारखंड में सेल एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक एवं पदाधिकारी सम्मेलन संपन्न

भिलाई। दिनांक 23 अप्रैल 2023 को रांची झारखंड में सेल एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक एवं पदाधिकारी सम्मेलन पार्लियामेंट्री कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर डॉक्टर किरीट भाई सोलंकी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।पार्लियामेंट्री कमेटी में सभी राजनीतिक दल के 20 लोकसभा एवं 10 राज्यसभा के सांसद हैं। इस ऐतिहासिक कन्वेंशन का नेतृत्व फेडरेशन चेयरमैन सुनील रामटेके ने किया समूचे कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन संयुक्त महासचिव जयप्रकाश ने किया।

इस दौरान फेडरेशन के मुख्य पदाधिकारी ने भाग लिया फेडरेशन के इस आयोजन से पार्लियामेंट्री कमेटी के चेयरमैन अत्यंत प्रभावित एवं प्रसन्न हुए इस अवसर पर रांची में उड़ान का आयोजन भी बहुत ही अच्छा रहा उड़ान के प्रभारी अरुण कुमार जी ने उड़ान की संपूर्ण रूप रेखा को अवगत कराया इसके पूर्व प्रोफेसर सोलंकी साहब ने भी विस्तृत जानकारी दी।

इस ऐतिहासिक अवसर पर फेडरेशन चेयरमैन एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुनील रामटेके ने कहा कि राष्ट्र के मुख्य निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के उस संविधान के कारण संपूर्ण भारत देश के लोग एवं महिलाएं एक सूत्र में बंधी है उन्हीं के संविधान के बदौलत भारत देश सर्वश्रेष्ठ देश के रूप में विद्यमान हो रहा है। पार्लियामेंट्री कमेटी के चेयरमैन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर किरीट भाई सोलंकी जिन्हें तीन बार बेस्ट सांसद का अवार्ड मिला।

उन्होंने कहा कि केंद्र की जो जो भी योजनाएं है विशेष रूप से अनुसूचित जाति ,जनजाति एवं अन्य पिछड़े एवं गरीबों हेतु उड़ान संस्था के माध्यम से संपूर्ण भारत देश में लाभ दिलाने का काम उड़ान संस्था कर रहे हैं।

इस ऐतिहासिक आयोजन में रांची के चार ED जगदीश अरोड़ा (सेट के ED), निर्विक बैनर्जी (RDCIS), संजीव कुमार (MTI), आशीष चक्रवर्ती (MTI) फेडरेशन के सलाहकार सेल के मुख्य महाप्रबंधक एल उमाकांत रांची के पंकज नायक, संजय सुमन , फेडरेशन केंद्रीय उपाध्यक्ष एमके अभिमन्यु ,रविंद्र महाली, दिनेश रविदास ,शंभू प्रसाद, महेश पासवान, दिलीप कुमार पासवान, वीरेंद्र कुमार, ताराचंद ,राहुल, राउरकेला से श्री भगवान एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष परीक्षा जी सहित दो दर्जन से भी अधिक फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार फेडरेशन के संयुक्त महासचिव जयप्रकाश कुमार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button