खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कल जहां शहीद हुए थे DRG के जवान, आज DGP अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे मौके पर

दंतेवाड़ा। बुधवार को हुए नक्सली हमले के बाद गुरुवार को डीजीपी अशोक जुनेजा घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे. जहां उन्होंने मौके का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ एडीजी विवेकानंद सिन्हा, बस्तर आईजी सुंदरराज पी. समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी आज दंतेवाड़ा पहुंचे थे. जहां उन्होंने घटनास्थल जाकर स्थिति को जाना. इसके बाद सीएम और गृहमंत्री ने सभी शहीद जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

ज्ञात हो कि नक्लसलियों द्वारा लगाई आईईडी से डीआरजी के 10 जवान और 1 ड्राइवर शहीद हो गए. घटना अरनपुर के पेड़का रोड की है. घटना की पुष्टि एसपी ने की. हादसे के बाद सीएम बघेल ने घायल जवानों के शहीद होने पर दुख जताया. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बातचीत कर हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, शहीदों को सादर नमन, उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. नक्सली बौखलाहट में घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button