दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई- चरोदा निगमायुक्त अजय त्रिपाठी ने उरला ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

भिलाई 3। भिलाई-चरोदा निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने दिनांक 27.04.2023 को निगम के वार्ड क्र. 30 उरला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और इस संबंध में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियो को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी प्रदान किये।

विदित है कि अमलेश्वर से होकर खारून नदी का पानी इस निगम में पेयजल आपूर्ति के लिए उरला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचता है। जहां प्यूरिफाई होकर पानी सिरसा एमबीआर (मुख्य टैंक) तक पहुंचता है। इस टैंक की क्षमता 2010 किलो लीटर है।

सिरसा से यह जल निगम क्षेत्र के 15 टैंको में विभाजित होकर आम जनता तक पहुंचता है। निगम आयुक्त के द्वारा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किये जाने के दौरान वाटर सप्लाई कार्य में संलग्न कर्मचारियों को गणवत्ता पूर्ण कार्य करने की हिदायत दी है। साथ ही इस पानी को शीघ्र पीने योग्य बनाने की कवायद को पूरा करने आदेश प्रदान किये।

गौरतलब है कि कैमिस्ट, मीटर चालक एवं सफाई कर्मी मिलाकर कुल 32 कर्मचारी इस कार्य में संलग्न हैं। जो दैनिक कार्य संपादन करते हैं। निगम आयुक्त के साथ कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, उप अभियंता एवं जल कार्य प्रभारी हेमंत साहू, उपअभियंता मुकेश रात्रे एवं डब्लयू टी बी इंचार्ज राजेश अचैया मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button