छत्तीसगढ़फीचर्ड

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एसपी प्रशांत ठाकुर और एएसपी मेघा टेंभुरकर ने लिया बोरे बासी का आनंद

पुलिस अधीक्षक ने कहा-अबड़ बिटामिन भरे हे छत्तीसगढ़ के बासी में… छत्तीसगढ़ के संस्कृति और विरासत पर गर्व है हमें...

धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए श्रमिकों के सम्मान में धमतरी पुलिस ने बोरे बासी खाकर उत्सव मनाया गया।

1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए, श्रमिकों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक महोदय धमतरी प्रशांत ठाकुर एवं धमतरी पुलिस ने कम्पोजिट बिल्डिंग रूद्री में बोरे बासी भोजन का समारोह के रूप में आयोजन किया।

जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू, रक्षित निरीक्षक धमतरी के.देव राजू ,सूबेदार रेवती वर्मा, स्टेनो अखिलेश शुक्ला एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा इस आयोजन में सम्मिलित होकर बोरे बासी भोजन को ग्रहण कर अत्यंत आनंदित एवं गौरवान्वित महसूस किए।

जिले के सभी पुलिस अनुभाग, के थाना/चौकियों में भी बोरे बासी का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button