दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग यातायात पुलिस ने 10 डीजे वाहन चालकों पर की 28 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नेशनल हाईवे में मालवाहक वाहन में सवारी ले जाते डीजे वालों पर सरप्राइज चेकिंग कर कार्यवाही की गई।

यातायात भिलाई-3 जोन प्रभारी निरीक्षक बोधिराम धिरहे एवम उनकी टीम के द्वारा नेशनल हाईवे में मालवाहक वाहन में सवारी ले जाते एवं मार्ग पर बाधा उत्पन्न करने वाले डीजे वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 10 ऐसे वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई एवं ₹26000 समंस शुल्क वसूल किया गया यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यह सरप्राइज चेकिंग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगा।

अपील – यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती हैँ की माल वाहक वाहन में यात्रा ना करे यह खरतनाक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button