देश-दुनियाफीचर्डविविध

चीयर गर्ल्स को अपने इशारों पर नचा रहा था CSK का फैन, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल होते नजर आ रहा है. जिसमें एक आईपीएल के मैच के दौरान चीयर लीडर्स को एक लड़के के इशारों पर नाचते देखा जा रहा है…

चेन्नई (ए)। हर साल की तरह इश साल भी इन दिनों देशभर के करोड़ों क्रिकेट फैन्स के लिए आईपीएल का आयोजन कराया जा रहा है. जिस दौरान हजारों की तादाद में क्रिकेट फैन्स को स्टेडियम में पहुंचकर एन्जॉय करते और अपनी पसंदीदा क्रिकेट टीम को सपोर्ट करते देखा जा रहा है. हाल ही के दिनों में आईपीएल से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींचते नजर आए, जिन्हें देख यूजर्स काफी हैरान नजर आए।

फिलहाल आईपीएल के दौरान होने वाले क्रिकेट मैच में मैदान पर खेल का रोमांच देखने के साथ ही मैदान के बाहर क्रिकेट फैन्स में गजब का उत्साह देखा जाता है. हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना इंटरनेश्नल स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के विराट कोहली और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर को मैदान पर आपस में भिड़ते देखा गया. जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इसी बीच एक क्रिकेट फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें वह चीयर गर्ल्स को अपने इशारों पर नचाते देखा जा रहा है. दरअसल आईपीएल में चीयर लीडर्स ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए जानी जाती हैं. क्रिकेट मैच के दौरान लगने वाले हर बड़े शॉट और विकेट के गिरने पर चीयर लीडर्स को अपने टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते देखा जाता है. फिलहाल इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का एक क्रिकेट फैन चीयर लीडर्स को अपने इशारों पर नचाते देखा जा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में हम एक लड़के को चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहने देख सकते हैं जो की स्टेडियम में डांस कर रही चीयर लीडर्स के सामने डांस करते देखा जा रहा है. वहीं चीयर लीडर्स भी उसके इशारों को फॉलो करते हुए उसी शख्स के डांस को करती नजर आ रही हैं. जिसे देख स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैंस सीटी बजाते नजर आ रहे हैं. वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button