दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला और शारदा विद्यालय में तीन दिवसीय “एडवेन्चर कैम्प” का हुआ आयोजन

भिलाई। जीवन की चुनौतियों का सफलतलापूर्वक सामना करने की सीख हेतु शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर में 3 मई से 5 मई 2023 को “एडवेन्चर कैम्प” का आयोजन किया गया जिसमें शकुन्तला विद्यालय रामनगर और शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

कक्षा 5वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र छात्रों ने पूरे साहस, उल्लास के साथ रस्सी पर चढ़ना, नदी पार करना, कमांडो जाल पर चढ़ना, तीरंदाजी, निशानेबाजी, जुमरिंग जियरिंग जिय लाइनिंग आदि कलाओं का प्रशिक्षण लिया व भरपूर अभ्यास किया।

शिविर के अंतिम दिन 5 मई 2023 को शकुन्तला विद्यालय रामनगर में रात्रि शिविर ‘स्टारगेजिंग’ लगाया गया। जिसमें अन्य प्रकार की गतिविधियाँ जैसे अलाव लगाना, तरह-तरह के खेल-कूद, चलचित्र (फिल्म दर्शन) के साथ विद्यार्थियों ने कैम्प में रात्रिवास का पूरा आनंद लिया। घर- अभिभावक दूर, दोस्तों की संगति, नये अनुभव, शिक्षकों की मित्रवत् निगरानी की मौज-मस्ती से यह कैम्प पूर्ण हुआ।

कैम्प का निरीक्षण करते हुए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा कि संस्था विद्यार्थियों के सर्वांगीण परिपक्वता पर गंभीरता से मंथन करता है, और जो उनकी आवश्यकता, रूचि कौशल विकास व भावी जीवन के निर्माण में प्रभावी होता है उसपर निरन्तर प्रयास करता है। समय की मांग पर जिन-जिन कला-शिक्षा की आवश्यकता देखता है उसकी बेखटक पहल करता है। हमेशा नया व हितकारी करना हमारी योजना की दूरदृष्टि है।

शिविर समापन के इस उत्सव पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ( शकुन्तला विद्यालय), मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही दुबे, अभय दुबे, प्राचार्य सुतापा सरकार ( शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), आरती मेहरा, उपप्राचार्य जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम. आर., बलजीत कौर एंव सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर, राजेश वर्मा, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button