दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

क्रेडा सदस्य विजय साहू ने सोलर हाई मास्ट लाईट का किया लोकार्पण

भिलाई। छग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग छ.ग. शासन द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतो को बढावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतो पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। विजय साहू ( सदस्य क्रेडा रायपुर ) द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में रात्रिकालिन प्रकाश व्यवस्था हेतु क्रेडा विभाग द्वारा सोलर हाई मास्ट लाईट संयंत्र 10 नग की अनुशंसा उपरांत स्थापना कार्य किया गया है।

इन 10 वार्डो में से 04 वार्डो में दिनांक 09.05.2023 को सोलर हाई मास्ट लाईट का लोकार्पण कार्यक्रम विजय साहू (सदस्य क्रेडा रायपुर) के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विजय साहू (सदस्य क्रेडा), धर्मराज शर्मा (अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा छ. ग.), शिशिर मजूमदार (हुमन राईट्स इंडिया), भानुप्रताप देशमुख (अध्यक्ष कोहका निवास समिति), अशोक रामटेके (अध्यक्ष वार्ड नं.09), इबहराईन करेशी (अध्यक्ष वार्ड नं. 10), की उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रम सपन्न किया गया है।

इस कार्यक्रम में रानू साहू (पार्षद वार्ड नं. 09 पिली मिट्टी, आंनगबाडी केन्द्र नं.04), चंद्रशेखर गवाई (पार्षद वार्ड नं. 10 अम्बेडकर भवन के सामने), अनिता साहू (पार्षद वार्ड नं. 22 शीतला तालाब कुरूद बस्ती), अंजू सुमन सागर सिन्हा (पार्षद वार्ड नं. 13 मंगल बाजार पुरानी बस्ती), रविशंकर कुरे ( पार्षद वार्ड नं. 09), एवं राजू साहू, अजय साहू, सुमन सागर सिन्हा सहित सैंकड़ो वार्डवासी उपस्थित थे।

लोकार्पण कार्यक्रम से वार्ड वासियों में भारी उत्साह देखा गया तथा ग्रीन एनर्जी को शहरों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु इस कार्य की वार्ड वासियों द्वारा सराहना एवं भविष्य में अन्य सौर संयंत्रों की मांग की गई तथा आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button