देश-दुनियाफीचर्ड

महिला मित्र को लेकर घूमते हुए ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करना पड़ा भारी, पुलिस ने फोटो युक्त चालान भेजा पत्नी के मोबाइल पर, फिर जो हुआ…

वाहन का रजिस्ट्रेशन महिला के नाम से था, ऐसे में शख्स के ट्रफिक नियमों के उल्लंघन के चालान से संबंधित डिटेल्स महिला के मोबाइल फोन पर भेजा गया…

तिरुवनन्तपुरम (ए)। केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम की सड़कों पर लगाए गए ‘विवादास्पद’ सीसीटीवी कैमरे राज्य सरकार के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. वहीं, ये कैमरे उस व्यक्ति के लिए भी परेशानी का सबब बन गए, जिसने अपनी महिला मित्र के साथ बिना हेलमेट पहने स्कूटर पर यात्रा की थी।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर भेजे गए चालान के साथ संलग्न तस्वीर में पति के साथ उसकी महिला मित्र को देखकर पत्नी भड़क गई और बात थाने तक जा पहुंची. पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला मित्र को लेकर पत्नी सवाल किया इडुक्की के रहने वाले इस व्यक्ति ने 25 अप्रैल को बिना हेलमेट पहने शहर की सड़कों पर अपनी महिला मित्र के साथ स्कूटर की सवारी की थी. दरअसल, वाहन का रजिस्ट्रेशन महिला के नाम से था, ऐसे में शख्स के ट्रफिक नियमों के उल्लंघन के चालान से संबंधित विवरण महिला के मोबाइल फोन पर भेजा गया. महिला ने फोटो के साथ में संदेश मिलने पर पति से सवाल किया कि तस्वीर में पीछे बैठी महिला कौन है?

पत्नी ने पति की बात का भरोसा नहीं किया कपड़े की दुकान में काम करने वाले 32 साल के शख्स ने दावा किया कि उसका उस महिला से कोई संबंध नहीं है और उसने उसे सिर्फ स्कूटर पर लिफ्ट दी थी. हालांकि, पत्नी ने इस बात का भरोसा नहीं किया और दंपती के बीच बहस हो गई।

पति पर मारपीट का आरोप महिला ने यहां करमना थाने में दी शिकायत में पति पर मारपीट का आरोप लगाया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि सड़क सुरक्षा परियोजना ‘सुरक्षित केरल’ के तहत राज्य की सड़कों पर कैमरे लगाने को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है. विपक्षी दल कांग्रेस ने कैमरे लगाने से जुड़े ठेकों को लेकर राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button