दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिले का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 74.89 और हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 81.91 प्रतिशत रहा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा बुधवार को हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022-23 का परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मौजूदगी में जारी किया गया। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बताया कि दुर्ग जिले के हाई स्कूल में शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला दुर्ग की सानिया मरकाम ने 97.33 प्रतिशत के साथ मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला पुरई दुर्ग के रितेश कुमार ने 96.66 प्रतिशत के साथ मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 13 स्कूलों को शत-प्रतिशत प्राप्तांक प्राप्त हुआ।

श्री जायसवाल ने यह भी बताया कि गत वर्ष 2022 में हाई स्कूल में 68.80 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2023 में 74.89 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार वर्ष 2022 में हायर सेकेण्डरी स्कूल में 78.46 प्रतिशत की तुलना में 81.91 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उत्कृष्ट बच्चों के लिए योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button