छत्तीसगढ़फीचर्ड

सास-दामाद के अवैध प्रेम संबंध की भनक लगते ही पति ने उतारा मौत के घाट, गंभीर हालत में घायल दामाद का चल रहा इलाज

ससुर-दामाद में हुआ था अवैध संबंध को लेकर झगडा दुबारा नही मिलने दिया था समझाईस…घटना दिनाॅक को पुनः सास-दामाद को साथ घटना स्थल पर देख आक्रोशित होकर दिया घटना को अंजाम…पुर्व में दी गई समझाईस को नजर अंदाज करना पडा सास-दामाद को मंहगा, सास को गवानी पडी अपनी जान दामाद बिलासपुर अस्पताल में इलाज हेत भर्ती…

बिलासपुर। ग्राम सालहेडबरी चैकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर में हत्या की सूचना पर चैकी प्रभारी जूनापारा स.उ.नि. मनोज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हुऐ घटना स्थल जाकर देखने पर पता चला की एक महिला की टांगी से वार से चोंट आकर मृत्यु हो गई है एक अन्य पुरूष को भी गंभीर चांेटे आई है जिसे परिजन इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये है, पुछताछ पर घटना स्थल पर मौजुद सूचक अजय भारद्वाज से पुछताछ किया गया जो बताया कि इसका सगा बडा भाई का ससुर चंदन मेश्राम टांगी से वार कर हत्या किया है।

जघन्य हत्या की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) को दी गई जिन्होने तत्काल सक्रिय होकर कार्यवाही करने निर्देश दिये निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल के एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामिण राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सिद्वार्थ बघेल के मार्गदर्शन में चैकी प्रभारी जूनापारा स.उ.नि. मनोज शर्मा द्वारा तत्काल जांच करते हुये।

मामले के नामजद आरोपी चन्दन मेश्राम की तलाश शुरू की जो गाॅव में पुलिस आ गई है जानकर तत्काल भागने की फिराक में था जिसके संबंध मेे सूचना एकत्र की गई जो गाॅव के बाहर भागने दौरान घेराबंदी कर पकडा गया, पुलिस कार्यवाही दौरान आरोपी चन्दन मेश्राम पुलिस कार्यवाही का विरोध कर रहा था जिसे सुझबुझ से पकडा गया एवं घटना में प्रयुक्त टांगी व खुन से सना हुआ कपडा जप्त कर हिरासत में लिया गया है।

सूचक अजय भारद्वाज, आरोपी चन्दन मेश्राम, ग्रामिणो से पुछताछ पर पता चला कि आरोपी चन्दन मेश्राम की बेटी ललीता ने ग्राम धुमा के संजु भारद्वाज से प्रेम विवाह किया था जिससे गांव घर में ललीता का आना जाना नही था दामाद संजु भारद्वाज लगातार ससूराल घर आता जाता रहता था, इसी बीच संजु भारद्वाज का इसकी सास अमरीका बाई से नजदीकिया बढ गई, जिसकी भनक संजु के ससुर चन्दन को लग गई थी जो मौके की तलाश में था।

जिस कारण दामाद संजु भारद्वाज व ससूर चन्दन मेंश्राम में झगडा भी हुआ था, कि दिनाॅक 10.05.23 के 02.00 बजे दोपहर करीब अमरीका बाई व संजु भारद्वाज को गाॅव खेत के पम्प हाउस में मिलते देख लिया था जिससे अत्यंत आक्रोश में आकर चन्दन मेश्राम ने अपनी पत्नि अमरीका बाई व दामाद संजु मेश्राम की पास रखे टंागी से प्राणघातक वार कर गंभीर चोंट पहुॅचा दी एवं दोनो को मरा समझ कर वही पर छोडकर चला गया घटना को प्रत्यक्षदर्शी अजय भारद्वाज ने देख लिया था। जिसकी सूचना पर प्रकरण सदर कायम कर विवेचना जारी है।

नाम मृतका- 01. अमरीका बाई पति चन्दन मेश्राम जाति गोड उम्र 43 वर्ष सा. बगगुडवा पारा मुर्तीपारा चैकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

नाम गंभीर घायल: 01. संजु भारद्वाज पिता अजय भारद्वाज उम्र 35 साल सा. शांतिपुर धुमा चैकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

गिरफ्तार आरोपी: चन्दन मेश्राम पिता पहारू मेश्राम जाति गोड उम्र 48 वर्ष सा. बगगुडवा पारा मुर्तीपारा चैकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छग)

जप्तशुदा मशरूका:- खून आलूदा धारदार टांगी व खून सना कपडा।

चौकी जूनापारा थाना तखतपुर बिलासपुर (छ.ग.) अप. क्र. 243/23 धारा 307, 302 भा.द.वि…

विशेष योगदान:- निरीक्षक एस. आर. साहू थाना प्रभारी तखतपुर, चैकी प्रभारी जूनापारा स.उ.नि. मनोज शर्मा, प्र.आर. अनिल मिश्रा, आर. दुषयंत पटेल, राजू सिन्हा, मनोज कुलमित्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button