देश-दुनियाफीचर्डविविध

आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा यशस्वी जायसवाल ने, राहुल-कमिंस को छोड़ा पीछे

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जयसवाल ने महज 13 गेंदों पर 50 रनों का आंकड़ा छू लिया. यह आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक है…

कोलकाता (ए)। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जयसवाल ने बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, यशस्वी जयसवाल ने महज 13 गेंदों पर 50 रनों का आंकड़ा छू लिया. यह आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक है. जबकि इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज आईपीएल 2018 में केएल राहुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में महज 14 गेंदों पर फिफ्टी बनाई थी. वहीं, पैट कमिंस तीसरे नंबर पर हैं. आईपीएल 2022 में पैट कमिंस ने 14 गेंदों पर यह कारनामा किया था. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने मुंबई इंडियंस की टीम थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button