दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

क्रेडा सदस्य विजय साहू ने सौर संयंत्रों का किया निरीक्षण, सोलर ड्यूल पंप संयंत्र के हितग्राहियों से जल की प्राप्ति के संबंध में की चर्चा

भिलाई। क्रेडा सदस्य विजय साहू द्वारा बालोद जिले में स्थापित विभिन्न सौर संयंत्रों का निरीक्षण दिनांक 11.05.2023 को किया गया। जल जीवन मिशन अंतर्गत कोसमी एवं नांहदा में स्थापित सोलर ड्यूल पंप संयंत्र के हितग्राहियों से जल की प्राप्ति के संबंध में चर्चा कर संचालन की जानकारी दी गई।

इसी तरह पाकुरभाठ गौठान में स्थापित सोलर पंप एवं कपरमेटा में स्थापित सोलर हाईमास्ट लाईट का संयंत्र स्थल पर पहुचकर कार्यशीलता के संबंध में जानकारी ली गई । तत् पश्चात् बालोद के सर्किट हाउस में केडा के अधिकारीयों से समस्त परियोजनाओं का समीक्षा बैठक लिया गया।

इस दौरान गौठानों में स्थापित सोलर पंप की पैनल की नियमित सफाई हेतु गौठान प्रमुख को पत्र लिखकर जानकारी देने हेतु जिला प्रभारी प्रदीप माहेश्वरी को निर्देशित किया तथा क्रेडा द्वारा स्थापित सम्रस्त संयंत्रों को शत प्रतिशत कार्यशील करने निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में प्रदेशाध्यक्ष धर्मराज शर्मा (गांधी विचार यात्रा छग) नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव नवाब तिगाला एल्डरमैन पार्षदगण सतीश यादव, नारायण साहू, युवा कांग्रेस दिनेश्वर साहू, आदित्य दुबे, बिट्टू यादव, राहुल निषाद एवं एनएसयूआई के सभी सदस्य, जिला प्रभारी प्रदीप माहेश्वरी, उपभियंता पुष्पा रावटे, उपअभियंता खुब लाल साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button