दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वार्ड क्रमांक 18 कांट्रैक्टर कॉलोनी के आंगनबाड़ी भवन का महापौर नीरज पाल ने किया उद्घाटन

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 कांट्रैक्टर कॉलोनी में दो महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात महापौर ने दी है। महापौर नीरज पाल ने आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन किया वही शिवनाथ कांप्लेक्स मार्ग में बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन कर कार्य को प्रारंभ कराया। निगम मुख्य कार्यालय से लगे हुए शिवनाथ कंपलेक्स ब्लॉक नंबर 28 से 21 तक सीमेंटीकरण कार्य किया जाएगा। जिसके चलते नेशनल हाईवे से शिवनाथ कांप्लेक्स जाने वाले रास्ते पर रोड की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शिवनाथ कांप्लेक्स में डामरीकरण एवं सीसी रोड का काम अब तक नहीं हुआ था केवल मुरूम और गिट्टी की सहायता से सड़क में आवागमन हो रहा था, महापौर की पहल से काफी वर्षों बाद सीमेंटीकरण कार्य होने जा रहा है। इस रास्ते पर काफी सारे बड़े-बड़े होटल भी मौजूद है जहां भिलाईवासी विभिन्न प्रकार के वैवाहिक तथा अन्य कार्यक्रम का आयोजन भी करते हैं, ऐसे सभी लोगों को सीमेंटीकरण कार्य पूरा हो जाने से राहत मिलेगी। 20 लाख 80 हजार की लागत से सीमेंटीकरण काम होगा। महापौर नीरज पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई में सड़कों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, सड़कों के डामरीकरण और सीमेंटीकरण चलते लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।

आंगनबाड़ी भवन का महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ महापौर नीरज पाल ने कांट्रैक्टर कॉलोनी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन किया। पहले यह आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में संचालित होता था, परंतु अब वार्ड क्रमांक अट्ठारह में खुद का आंगनबाड़ी भवन संचालित होगा। जिसके चलते मोहल्ले वासियों को इसकी सुविधा मिल पाएगी। 6 लाख 45 हजार की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया गया है। आंगनबाड़ी भवन सर्व सुविधा युक्त है जिसमें एक हॉल, एक कमरा, एक किचन तथा शौचालय की सुविधा मौजूद है।

भूमि पूजन एवं आंगनबाड़ी भवन के उद्घाटन के दौरान अंतावसाई सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, बृजेश सिंह, महापौर परिषद के सदस्य एवं स्थानीय पार्षद लालचंद वर्मा, एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी, नेहा साहू, रीता सिंह गेरा, चंद्रशेखर गवई, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या एवं राजेश चौधरी, पार्षद सुरेश वर्मा, नोमिन साहू, कोमल टंडन, सेवन कुमार, हरिओम तिवारी एवं प्रभाकर जन बंधु, गिरि राव, आर एस शर्मा, नरसिंहनाथ, जी राजू, वाई के सिंह, दुर्गेश ताम्रकार, मनीष जिज्ञासी व रफीक मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button