छत्तीसगढ़फीचर्ड

स्वर्गीय आरक्षक के सुपुत्र को एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सम्मान पूर्वक अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया

कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा कबीरधाम पुलिस के अधिकारी जवानों के आकस्मिक/ दुर्घटना या अन्य कारणों से पुलिस विभाग में सेवा देते हुए शहीद हो जाते हैं, या आकस्मिक कारण से मृत्यु हो जाती है, तो विभागीय प्रक्रिया के तहत उच्च कार्यालय से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति पत्र को सा सम्मान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों के समक्ष उक्त अनुकंपा नियुक्ति धारक महिला पुरुष तथा बालक बालिकाओं को दीया जाने का निर्णय लिया गया था,

ताकि उन्हें किसी प्रकार की नियुक्ति संबंधी समस्या ना हो। इसी तारतम्य में आज दिनांक-18.05.2023 को स्वर्गीय आरक्षक लवकेश गुप्ता के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके सुपुत्र प्रशांत गुप्ता को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सम्मान पूर्वक देकर पुलिस विभाग में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल, प्रशिक्षु उप. पुलिस अधीक्षक अमृता पैकरा, (एस.आर.सी.) सहायक उप.निरीक्षक एम. सुनील राव, व स्वर्गीय आरक्षक लवकेश गुप्ता की पत्नी ममता गुप्ता एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button