देश-दुनियाफीचर्डविविध

आईपीएल में विराट कोहली के एक शतकीय पारी ने बना डाले अनगिनत रिकॉर्ड, आरसीबी के लिए पूरे किए 7500 रन

विराट कोहली का आईपीएल में पिछला शतक साल 2019 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आया था. अब 4 साल के बाद वह शतक लगाने में कामयाब हो सके हैं…

बैंगलोर (ए)। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में किंग कोहली के बल्ले का कमाल देखने को मिला. विराट कोहली ने आईपीएल में 4 साल से चले आ रहे अपने शतक के इंतजार को खत्म करते हुए इस मुकाबले में 63 गेंदों में 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली. आईपीएल में विराट कोहली का यह छठा शतक है और उन्होंने अब सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी भी कर ली है।

विराट कोहली ने अपनी 100 रनों की पारी के दौरान कुल 12 चौके और 4 छक्के भी लगाए. अपनी इस बेहतरीन पारी के दम पर कोहली ने आईपीएल में जहां कुछ रिकॉर्ड को अपने नाम किया. वहीं कुछ नए रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया।

आरसीबी के लिए पूरे किए 7500 रन कोहली ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान आरसीबी की तरफ से 7500 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसी के साथ कोहली आईपीएल में किसी एक फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए यह मुकाम हासिल करने वाले भी पहले खिलाड़ी बने हैं. विराट कोहली आईपीएल के 16वें सीजन में अब तक 500 से अधिक रन बना चुके हैं. इसी के साथ अब कोहली 6 अलग-अलग सीजन में 500 से अधिक रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी की है।

आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतकीय पारी खेलने के मामले में विराट कोहली ने अब बेन स्टोक्स की बराबरी की है. दोनों ही खिलाड़ियों के नाम पर 2-2 शतक अब दर्ज हैं. कोहली अब आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के लिए सर्वाधिक शतकीय पारी खेलने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं. कोहली के नाम पर आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 6 शतक अब दर्ज हैं. इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल जिन्होंने आरसीबी के लिए 5 और जॉस बटलर जो राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 5 शतकीय पारियां खेल चुके थे को पीछे छोड़ दिया है।

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया. अब वह आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 3 बार सिक्स लगाते हुए अपना शतक पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button