खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय: दयनीय हालत पर साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा-भरोसे के सम्मेलन की जगह धोखे का सम्मेलन कर रही हैं सरकार

भिलाई। काँग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की पोलपट्टी खोलने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशव्यापी मुहिम #चलबोगौठान खोलबो_पोल अभियान में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डुंडेरा और नेवई का निरीक्षण किया। इस दौरान गौठान में अव्यवस्था को लेकर श्री पांडेय ने प्रदेश की काँग्रेस सरकार पर करारा प्रहार किया। गौठान की दयनीय हालत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने गौठान में भ्रष्टाचार होने की बात कही। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ढाई करोड़ के लागत से बनी गौठान में गौवंश, बकरी, मुर्गे ,मछली सभी के लिए शेड एवं तालाब का निर्माण तो हुआ हैं लेकिन एक भी जीव गौठान में नहीं हैं। पशुओं के खाने के स्थान सूखे पड़े हुए हैं उनमें कचरे का अंबार लगा हुआ है। तालाब में मछली तो दूर एक बूंद पानी तक नहीं हैं।

एक साल से नही मिला वेतन श्री पाण्डेय के गौठान निरीक्षण के दौरान गौठान में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गौठान की अव्यवस्था एवं अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विगत एक वर्षों से वो बर्मी खाद का निर्माण कर रही हैं लेकिन शासन द्वारा उन्हें खाद का एक रुपया भी नही दिया गया हैं। पिछले पाँच- छः महीने से गोबर की खरीदी भी बंद कर दी गयी हैं और उनसे रिक्शा भी वापस ले लिया गया हैं।

समूह की महिलाओं ने आगे बताया कि उन्होंने गोबर से दिए बनाये जिसका भुगतान भी अभी तक उन्हें नही किया गया हैं। मालूम हो कि इनके द्वारा निर्मित दिये अमिताभ बच्चन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गाँधी के यहां तक गए हैं लेकिन अभी तक इन्हें दिये कि कीमत नहीं दी गयी हैं।

गौठानों के निरीक्षण करने पहुँचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने गौठान में मचे भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यंमत्री पर जोरदार हमला करते हुए भरोसे के सम्मेलन को धोखे के सम्मेलन की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि भरोसे के सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को सिविल ड्रेस में बुलाया जा रहा हैं।

नरवा, गुरूआ और घुरूवा का नारा देकर भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार को भरोसे के सम्मेलन की जगह धोखे का सम्मेलन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार से 14वें एवं 15वे वित्त निगम की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा हैं। गौठान को काँग्रेस पार्टी का कार्यालय बना लिया गया हैं।




			
		

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button