घर-परिवारदेश-दुनियाफीचर्ड

अभी गर्मी ने नही मिलेगी राहत: झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, इस तिथि से शुरू हो रहा नौतपा

इस साल नौतपा की शुरुआत इस तिथि से होगी और पूरे 9 दिनों तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहेगा. बता दें कि सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत हो जाती है…

नईदिल्ली (ए)। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ के महीने में सूर्य 15 दिनों के लिए चंद्रमा के नक्षत्र यानी रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करते हैं. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत हो जाती है. इस साल नौतपा 25 मई 2023 से शुरू हो रहा है।सूर्य के वृषभ राशि के 10 अंश से 23 अंश 40 कला तक को नौतपा कहा जात है. सूर्य 25 मई से लेकर 8 जून तक 23 अंश 40 कला तक रहेगा. इस काल को नौतपा कहा जाता है. नौतपा में सूर्य धरती के करीब रहता है और भारत में सूर्य की किरणें सीधे लंबवत पड़ती है, जिससे तापमान में वृद्धि होती है और लोगों को भयंकर गर्मी का अहसास होने लगता है।

नौतपा में तपन है जरूरी नौतपा के 9 दिनों में प्रंचड गर्मी पड़नी जरूरी होती है. क्योंकि इस समय समुद्र के पानी का वाष्पीकरण होता है और इससे बादलों का निर्माण होता है. कहा जाता है कि नौतपा के पूरे नौ दिन तक अगर तपन रहे तो यह अच्छी बारिश का संकेत होता है।

ज्योतिष के अनुसार भी यह माना गया है कि, नौतपा के 9 दिनों में तपन जरूरी है. क्योंकि चंद्रमा जब ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में आर्द्रा से स्वाति नक्षत्र तक अपनी स्थितियों में हो और इसके साथ भरयंकर गर्मी पड़े तो वह नौतपा कहलाता है. वहीं सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में होता है और उस दौरान बारिश अगर हो जाती है तो इसे रोहिणी नक्षत्र का गलना भी कहा जाता है।

नौतपा के 9 दिनों में मौसम का हाल नौपता की शुरुआत 25 मई से होगी और 2 जून तक रहेगी. 25 और 26 मई को सामान्य गर्मी रहने की संभावना है. 27, 28, 29, 30 मई को भीषण गर्मी रहेगी और साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. 31 मई, 1 जून और 2 जून के दिन उमस भरा मौसम रहेगा, लेकिन तेज हवाएं भी चलेगी।

क्या इस साल होगी अच्छी बारिश? नौतपा के दौरान इस साल रोहिणी नक्षत्र का निवास समुद्र तट पर और वास रजक के यहां वही वाहन सिचाणु रहेगा. माना जाता है कि सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश के समय अगर समुद्र तट का वास होता है तो यह भविष्य में अच्छी बारिश का संकेत होता है. ऐसे में इस साल 2023 में भी नौतपा की तपन से अच्छी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button