दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मृत गाय को घसीट कर ले जाते हुए वीडियो को भिलाई चरोदा निगम ने जरवाय गोठन का होने से किया इंकार, भ्रामक प्रचार का किया खंडन

भिलाई-3। कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं व्हाट्स ऐप ग्रुप में एक मृत गाय को एक गाड़ी से बांधकर रस्सी से घसीटते हुए दिखाया गया है साथ ही वीडियो में इसे भिलाई-चरोदा नगर निगम के गोठान से जोड़ने का प्रयास किया गया है। नगर निगम भिलाई -चरोदा यह स्पष्ट करता है कि यह वीडियो नगर निगम भिलाई-चरोदा के किसी गोठान से संबंधित नहीं है।

दिनांक 23/05/2023 दिन मंगलवार को एक राजनीतिक दल के कार्यकर्तागण ज़रवाय स्थित गोठान की व्यवस्था देखने, एक राजनीतिक कार्यक्रम के तहत आये थे। जब वो वापस जा रहे थे, तब रास्ते में जरवाय निवासी एक निजी व्यक्ति परमेश्वर यादव द्वारा स्वयं के पाले हुए एक गाय के मृत हो जाने पर उसको अंतिम निपटान हेतु दफ़नाने निजी वाहन से ले जाया जा रहा था, जिसका वीडियो बनाया गया और वायरल किया गया है।

निगम प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि इस वीडियो एवं घटना का संबंध नगर निगम भिलाई-चरोदा के गोठान एवं गोठान में रखे गये गोधन से नहीं है। यदि किसी व्यक्ति, संस्था या दल द्वारा इस शव का संबंध निगम द्वारा संचालित गोठान से जोड़ने का प्रयास किया जाता है, तो इस भ्रामक प्रचार का निगम प्रशासन पूर्ण रूप से खंडन करता है। इस संबंध में संबंधित गौ पालक परमेश्वर यादव का कथन भी लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button