खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

138 घंटे 41 मिनट 02 सेकंड का गाना गाकर जगदीश पिल्लई ने रचा इतिहास, दुनिया का सबसे बड़ा गाना बना रामचरितमानस का ऑडियो पाठ, 5वीं बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

जगदीश पिल्लई को रामचरितमानस का ऑडियो पाठ पूरा करने में कुल चार साल का समय लगा. पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के नाम था, अब भारत के नाम हो गया है…

वाराणसी (ए)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के डॉ. जगदीश पिल्लई का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है. 138 घंटे 41 मिनट 02 सेकंड का गाना ‘श्री रामचरितमानस’ दुनिया भर के सौ से ज्यादा आधिकारिक ऑडियो चैनल में प्रसारित करके 5 साल बाद, पांचवीं बार फिर डॉ. जगदीश पिल्लई का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ. वे उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा गिनीज रिकॉर्ड धारी बने हुए हैं।

जगदीश पिल्लई को इस काम को पूरे करने में कुल चार साल का समय लगा. पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के नाम था, अब भारत के नाम हो गया है. गोस्वामी तुलसीदास की कृत श्री रामचरितमानस के पूरे पुस्तक को अपने अलग तरीके से स्वयं एक नए धुन में भजन और कीर्तन के साथ 138 घंटे 41 मिनट 02 सेकंड का गायन करके दुनिया भर के आधिकारिक म्यूजिक चैनल्स, जैसे- एप्पल म्यूजिक, स्पॉटीफाई, अमेजॉन म्यूजिक आदि सौ से ज्यादा प्लेटफार्म में प्रसारित कर चुके हैं।

पहले 115 घंटे 45 मिनट का था सबसे लंबा गाना ऐसे में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने श्री रामचरितमानस को ‘लॉन्गेस्ट ऑफिशियली रेलीसेड सॉन्ग’ यानी आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त दुनिया के सबसे लंबे गाने के रूप में दर्ज किया है. अब तक आधिकारिक तौर पर जारी किया गया सबसे लंबा गाना 115 घंटे 45 मिनट का था, जो 1 दिसंबर 2021 को सेंट एल्बंस, हर्टफोर्डशायर, यूके में रहने वाले मार्क क्रिस्टोफर ली और द पॉकेट गॉड्स के नाम था. उन लोगों ने एक ही तरह के इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक बजाकर इस रिकॉर्ड को हासिल किया था।

कोविड महामारी में बंद रहा था रिकॉर्डिंग वहीं डॉ. जगदीश पिल्लई ने अपने से बनाए गए धुन में कई साल की कड़ी मेहनत और लगन से खुद गायन करके 138 घंटे 41 मिनट 02 सेकंड का लंबा गाना बनाकर, आधिकारिक तरीके से दुनिया भर में प्रसारित करके उस रिकॉर्ड को अब भारत के नाम कर लिया है. जगदीश पिल्लई की ओर से मई 20, 2019 को गिनीज वर्ल्ड  रिकॉर्ड के नियमों के आधार पर वीडियोग्राफी के साथ इसकी रिकॉर्डिंग शुरू हुई।

कोविड महामारी की वजह से एक साल से ज्यादा रिकॉर्डिंग बंद रहा, उसके बाद फिर शुरू हुआ और नवंबर 10, 2022 को रिकॉर्डिंग पूरा किया गया.138 घंटे 41 मिनट 02 सेकंड का गाना तैयार करने में रिकॉर्डिंग, एडिटिंग, मिक्सिंग सहित चार साल में  63 दिन और 295 घंटे का समय लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button