दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी में श्रीराम कथा का आयोजन 27 मई से 4 जून तक, प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से होगा कथा

भिलाई। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आईपी मिश्रा ने 27 मई से शुरू हो रहे श्रीराम कथा की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020-21 में मानवता के ऊपर एक बड़ा संकट कोरोना महामारी के रूप में आया था, जिससे कि समस्त मानवजाति भयाक्रांत थी एवं परम शक्तिमान ईश्वर की ओर बड़ी आशा एवं विश्वास से इस महामारी से रक्षा हेतु प्रार्थना कर रही थी। इस समय श्री संकटमोचक हनुमान जी की ओर सभी लोग पूजन एवं मनौती के माध्यम से रक्षा हेतु प्रार्थना कर रहे थे।

श्री मिश्रा ने कहा कि हमारे चिकित्सकों एवं अन्य कार्यरत कर्मचारियों द्वारा इस संकट के निदान हेतु अथक प्रयास कर मानवता की सेवा की गयी। बहुत से लोग इस त्रासदी में हर संभव प्रयास के बाद भी काल कलवित हो गये। इसी पृष्ठभूमि में हमारे मेडिकल कॉलेज परिसर में श्री आंजनेय हनुमान मंदिर की स्थापना की गयी। उपरोक्त मंदिर की स्थापना से आम भक्तजन को अत्यंत आत्मिक बल प्राप्त होता रहा है।

इसी परिपेक्ष्य में श्री आंजनेय हनुमान के आराध्य प्रभु श्री राम जी की कथा का आयोजन श्री आंजनेय हनुमान मंदिर के समीप मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन से हमें विश्वास
है की काल कलवित दिवंगत जन की आत्मा को शांति एवं श्री चरणों में स्थान प्राप्त होगा।

इस आयोजन के विभिन्न दिनों में श्री शिव विवाह, श्री राम जन्मोत्सव, श्री सीता राम विवाह महोत्सव एवं श्री राम राज्याभिषेक के प्रसंगों की अमृतवर्षा कथावाचक पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के मुखारवृन्द से ओजस्वी, ललित, रसमयी एवं मनोहर वाणी से श्रीरामकथा का पुनीत आयोजन दिनांक 27 मई 2023 (शनिवार) से दिनांक 4 जून 2023 की अवधि में किया जा रहा है। जिसका समय दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक का है।

इस पावन अवसर पर कथा रसपान करने की अपील समस्त धर्मानुचारी नागरिकों से मुख्य जजमान द्वारा की गयी है।
उपरोक्त आयोजनों में सम्मिलित होकर समस्त भक्तजन सपरिवार बन्धु बांधवों सहित प्रतिदिन पधारकर पूज्य महाराज जी के श्रीमुख से श्रीरामकथा का रसपान कर पुण्य लाभ
का भागीदार बने एवं अपने जीवन को कृतार्थ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button