खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

60 साल की उम्र में बॉलीवुड अभिनेता अशीष विद्यार्थी ने फिर रचाई शादी, जानिए किस बनाई बनाई अपनी अर्धांगिनी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ से शादी की है. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है…

कोलकाता (ए)। बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने विलेन के किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाले दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही हैं. खबरों की मानें तो 60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने सीक्रेटली दूसरी शादी कर ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई आशीष विद्यार्थी की फोटो
आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की है. एक्टर असम की रहने वाली रुपाली बरुआ के साथ सात जन्म के रिश्ते में बंधे हैं. दोनों ने आज यानि 25 मई को अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की. जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान रह गया है. जिसमें दूल्हा बने आशीष अपनी दुल्हनियां के साथ पोज दे रहे हैं।

कोलकाता में हुई आशीष औऱ रुपाली की शादी आशीष और रुपाली की शादी कोलकाता में हुई है. सामने आई इन तस्वीरों में आशीष ऑफ व्हाइट कुर्ते के साथ लुंगी पहने हुए हैं. वहीं आशीष की दुल्हन भी व्हाइट शेड की साड़ी में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरों में दोनों गले में वरमाला पहने हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. बता दें कि रुपाली फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुख रखती हैं. जिनका कोलकाता में एक फैशन स्टोर भी है।

रुपाली से पहले राजोशी से हुई थी शादी बता दें कि रुपाली से पहले आशीष की शादी एक्ट्रेस राजोशी व‍िद्यार्थी से हुई थी. जोकि एक्ट्रेस, सिंगर और थ‍िएटर आर्स्ट‍िस्ट हैं।. लेकिन कपल की शादी ज्यादा  नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया. सालों तक साथ रहने के बाद इस कपल ने तलाक ले लिया।

आशीष आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर बात करें आशीष के वर्कफ्रंट की तो एक्टर को आखिरी बार अम‍िताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘गुडबाय’ में देखा गया था. वहीं अपने लंबे करियर में एक्टर 11 भाषाओं में 200 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button