दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नेशनल हाईवे के डबरापारा तिराहा निर्माणधीन ओवर ब्रिज के नीचे पाईप लाईन कार्य के दौरान शनिवार, रविवार एवं सोमवार को वाहन डायर्वसन किया जावेगा

रायपुर जाने वाले वाहन चालक जाम से बचने के लिए उतई, सेलूद, फण्डा, मोतीपुर अम्लेश्वर मार्ग का प्रयोग करे…

भिलाई। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में 03 स्थानों पर ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत डबरापारा तिराहा में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे आगामी बरसात को देखते हुए पाईप लाईन का कार्य किया जा रहा है।

जिसके कारण शनिवार एवं रविवार को दुर्ग से रायपुर मार्ग डबरापारा के पास बंद रहेगा वाहन चालक परिवर्तित मार्ग खुर्सीपार चौक से केनाल रोड होते हुए भारी वाहन हथखोज से उमदा भिलाई 03 मार्ग का प्रयोग करेगें एवं हल्के वाहन केनाल रोड के जीरो पाइंट से डबरापारा तिराहा तक आयेगें।

इसी प्रकार सोमवार को रायपुर से दुर्ग मार्ग में कार्य किया जावेगा जिस दौरान वाहनों को डबरापारा मदिर कटिंग के सामने से विपरीत दिशा से आवागमन किया जावेगा जो खुर्सीपार हॉस्पिटल के पास से वापस अपने मार्ग पर आयेगें।

अपीलः – रायपुर आने जाने वाले हल्के वाहन चालको से अपील है कि वें जाम से बचने के लिए शनिवार, रविवार एवं सोमवार को उतई, फुण्डा, अमलेश्वर मार्ग से आना जाना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button