देश-दुनियाफीचर्डविविध

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का महामुकाबला आज

आज आईपीएल 2023 का महामुकाबला यानी फाइनल मैच गुजरात और चेन्नई के बीच खेला जाएगा. आइए जानते हैं आप इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे…

अहमदाबाद (ए)। आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा यानी फाइनल मुकाबला आज 28 मई, रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. CSK और GT का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2023 की पहली फाइनलिस्ट बनी थी. इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने बीते शुक्रवार क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई. आइए जानते हैं आप ये महामुकाबला कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे।

आईपीएल के इस सीज़न की शुरुआत 31 मार्च से हुई थी और लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था. अब फाइनल मैच भी दोनों ही टीमों के बीच खेला जा रहा है. हालांकि डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को पहले से ही फाइनल का दावेदार कहा जा रहा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में कौन सी टीम बाज़ी मारती है. दोनों के बीच इससे पहले क्वालिफायर-1 में भिंड़त हुई थी, जिसमें गुजरात को शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

कब और कहां खेला जाएगा आईपीएल 2023 का फाइनल? आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज 28 मई, रविवार को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

टीवी पर कैसे देंखें लाइव? चेन्नई और गुजरात के बीच खेले जाने मैच का टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए लाइव प्रसारण किया जाएगा।

कैसे फ्री में देखें लाइव स्ट्रीमिंग? चेन्नई और गुजरात के बीच खेले जाने आईपीएल 2023 के लाइव मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट के ज़रिए फ्री में की जाएगी।

चेन्नई बनाम गुजरात हेड टू हेड बता दें कि आईपीएल में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की चार बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें गुजरात ने 3 बार और चेन्नई ने 1 बार जीत अपने नाम की है. चेन्नई ने प्लेऑफ का मुकाबला जीता है, जबकि गुजरात ने लीग मुकाबले जीते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button