खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नए संसद भवन में तालियों की गड़गड़ाहट, चारों तरफ मोदी-मोदी के नारे… कुछ इस तरह हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धमाकेदार एंट्री

नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा, ”नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा. आज नया भारत नए लक्ष्य तय कर रहा है…”

नईदिल्ली (ए)। नई संसद में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. सांसदों ने संसद में करतल ध्वनि से पीएम मोदी का स्वागत किया. चारों तरफ ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी मोदी’ के नारे गूंज रहे थे. तमाम सांसदों और मुख्यमंत्रियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. तालियों की गड़गड़ाहट कम होते नहीं दिख रही थी।

पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री ने स्पीकर की कुर्सी के ठीक बगल में लोकसभा कक्ष में ‘सेंगोल’ स्थापित किया. उन्होंने इसके सामने दंडवत प्रणाम कर तमिलनाडु के तमाम मंदिरों का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान उन्होंने हाथ में पवित्र राजदंड लेकर तमिलनाडु के विभिन्न पुजारियों का आशीर्वाद भी लिया।

क्या बोले स्पीकर ओम बिरला? लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ”सेंगोल को सभापति की चेयर के पास स्थापित कर पीएम मोदी ने देश की सांस्कृतिक परंपरा को न सिर्फ दोहराया है, बल्कि उसको एक नया आयाम भी दिया है. वहीं, संसद के नए भवन के उद्घाटन अवसर पर पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर समेत अन्य नेताओं ने नया डाक टिकट जारी किया।

‘हर भारतीय गौरव से भरा हुआ है’ वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”आज नए संसद भवन को देखकर हर भारतीय गौरव से भरा हुआ है. इसमें वास्तु, विरासत, कला, कौशल, संस्कृति और सविंधान भी है. लोकसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आधारित है, राज्यसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय फूल कमल पर आधारित है. संसद के प्रांगण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद भी है. उन्होंने कहा, यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा. यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा।” 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button