छत्तीसगढ़फीचर्ड

अतंर्राज्यीय डीजल तस्कर गिरोह का फर्दाफाश: 03 आरोपियों से 1700 लीटर डीजल और पिकअप वाहन जप्त

आरोपियों के कब्जे से कीमती 1,63,200 रू0 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती 400000 रू0 सहित जुमला 563200 रूपये का संपत्ति जप्त…

राजनांदगांव। जिला राजनांदगांव में पशु तस्करी, अवैध शराब तस्करी व अन्य अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में छुरिया पुलिस द्वारा लगातार अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पूर्व की भांति आज दिनांक 30.05.2022 को थाना छुरिया पुलिस रात्रि पेट्रोलिंग/गस्त में रवाना हुई थी।

दौरान पेट्रालिंग के चिचोला की ओर से आती हुई वाहन पीकप क्रमांक MH 35 K 3382 जिसका डाला प्लास्टिक से ढका हुआ था उक्त वाहन को पुलिस टीम द्वारा रोककर चेक करने पर वाहन के डाला के अंदर 01 सफेद रंग के केन में 1000 लीटर, 03 नग ड्रम में 600 लीटर, 02 नग जरिकेन में 100 लीटर कुल 17000 लीटर डीजल कीमती 1,63,200 रू0 का रखे मिला। वाहन चालक विरेन्द्र मंडावी पिता सुकलाल मंडावी उम्र 40 साल, परिचालक नितेश साहू पिता मंगल चंद उम्र 40 साल दोनों निवासी कड़ीकसा थाना चिचगढ जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) को उक्त डीजल को ले जाने के संबंध में वैद्य कागजात प्रस्तुत करने हेतु बोला गया परंतु उनके पास किसी प्रकार का कागजात नहीं होना लिखित में दिये तथा उक्त डीजल कहां से मिला पुछने पर पाटेकोहरा बेरियर के सामने अतीक अहमद उर्फ जुम्मन भाई के ढाबा में आने जाने वाले ट्रकों से डीजल निकालकर रखता है।

जिसे हम दोनों बेचने का काम करते है बताने पर तत्काल अतीक अहमद उर्फ जुम्मन भाई को मौके पर जाकर जप्तशुदा डीजल के संबध में रशीद बिल पेश करने कहा गया जो कोई रशीद बिल नहीं होना लिखित में दिया कि उक्त जप्तशुदा डीजल को चोरी का होने का पुख्ता संदेह होने पर थाना प्रभारी सी.आर. चन्द्रा को अवगत कराया गया।

जिनके आदेशानुसार मौके पर आरोपीगणों को धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि में आज दिनांक 31.05.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर सुचना उनके परिजनों को दिया गया। माल मुल्जिम सहित थाना लाये जिनका न्यायिक रिमाण्ड चाहने माननीय न्यायालय पेश की जाती है।

ज्ञात हो कि आरोपी अतीक अहमद उर्फ जुम्मन चिचोला का निवासी है जो चोरी का डीजल जमा करता था तथा परिवहनकर्ता चालक विरेन्द्र मंडावी व परिचालक नितेश साहू दीगर राज्य महाराष्ट्र के निवासी है जो मिली भगत कर बिना रशीद बिल के चोरी के डीजल को ले जाकर महाराष्ट्र में बेचने का कार्य करते थे।

नोटः- यदि किसी वाहन स्वामी, ट्रांसपोर्ट कंपनी के वाहनों से चिचोला, छुरिया, पाटेकोहरा के आसपास डीजल चोरी हुआ होगा तो आकर थाना छुरिया में चोरी का रिपोर्ट दर्ज करा सकते है।

समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी. आर. चन्द्रा, प्र0आर0 780 अंजीत नेताम, आर. 296 रोहित मंडावी, 1588 दषवंत पटेल, आर. 1683 असवन वर्मा, आर. 85 इकेष्वर ध्रुव, आर. 827 जयराम निषाद का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button