देश-दुनियाफीचर्ड

उधारी की चलती कार के छत पर पी शराब फिर लगाया पुश-अप, वीडियो वायरल होने पर दो गिरफ्तार, कटा 6500 ₹ का चालान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चलती कार की छत पर युवक शराब पीते और पुश-अप करते दिख रहा है…

गुरुग्राम (ए)। कानून को ताक पर रखकर गुरुग्राम की सड़क पर युवकों ने चलती कार की छत पर शराब पी और पुश-अप मारे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही कार मालिक का 6 हजार 500 रुपये का चालान काटा है।

घटना गुरुग्राम के साइबर हब इलाके की है जहां सामने आयी वीडियो में एक चलती ऑल्टो कार पर एक शख्स खिड़की से निकलकर छत पर बैठता है और शराब की बोतल गटकता है. शख्स इसके बाद चलती कार की छत पर पुश-अप मारता दिखाई देता है. इस दौरान कार में सवार अन्य तीन युवक खिड़की पर बैठे नजर आ रहे हैं और शराब की बोतल गटक रहे हैं।

ऑल्टो कार के पीछे चल रही किसी कार में बैठे एक शख्स ने इस घटना को अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने बिना देरी के कार्रवाई शुरू की और वीडियो के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने कार मालिक का 6 हजार 500 का चालान काटा और अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि वो कार में सवार अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने कहा, आरोपी कार को गुरुग्राम के शंकर चौक से गोल्फ कोर्स रोड की ओर तेजी से चला रहे थे. मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दया चंद (34) और सूरज डागर (32) के रूप में हुई है. पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है जिसमें ये सभी युवक सवार थे. पुलिस ने बताया, पूछताछ के दौरान आरोपी दया ने कहा कि उसने रविवार को अपने चचेरे भाई से कार उधार पर ली थी. उसका चचेरा भाई वाहन का मालिक है।

पुलिस ने कहा, इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जनता से अनुरोध करते हुए पुलिस बोली, ‘यातायात नियमों का उल्लंघन कर के अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।’

https://twitter.com/GaurangBhardwa1/status/1663766071990718464?t=fZcw0KFTY-mVU6LGIQrBeQ&s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button