छत्तीसगढ़फीचर्ड

टेस्ट ड्राईव के दौरान चार पहिया वाहन लेकर 02 वर्षो से फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी द्वारा जिला दुर्ग में भी इसी तरीका के वारदात के आधार पर किया गया था एक चारपहिया वाहन की ठगी

वर्ष 2021 के माह जनवरी में थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी अंशुल जोतवानी की चारपहिया वाहन को लेकर आरोपी हो गया था फरार…आरोपी द्वारा ओ.एल.एक्स एप में डाले गये वाहन विक्रय के विज्ञापन को देखकर क्रय करने का दिया था झांसा…आरोपी के कब्जे से प्रार्थी की वरना कार क्रमांक सी जी/04/एल डब्ल्यू/9887 कीमती लगभग 10,50,000/- रूपये किया गया है बरामद…

रायपुर। प्रार्थी अंशुल जोतवानी ने थाना नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सिंधी कैम्प तिल्दा नेवरा में रहता है। वर्ष 2021 में प्रार्थी अपनी वरना कार क्रमांक सी जी/04/एल डब्ल्यू/9887 कीमती करीबन 10,50,000 रूपये को बिक्री करने हेतु ओ.एल.एक्स. में विज्ञापन दिया था। जिस पर मोबाईल नंबर 7389144668 के धारक द्वारा दिनांक 21/01/2021 को प्रार्थी के मोबाईल फोन में फोन कर मोबाईल फोन नंबर के धारक ने अपना नाम प्रफुल्ल निवासी अकलतरा बिलासपुर का होना बताकर प्रार्थी के उक्त कार को क्रय करने की बात कहीं तथा दिनांक 21/01/2021 को ही दोपहर लगभग 03ः00 बजे तिल्दा आकर दीनदयाल चौक तिल्दा में प्रार्थी से मिला तथा उसकी कार को देखा एवं टेस्ट ड्राईव किया तथा दोनों के मध्य 10,50,000/- रूपये में सौदा तय हुआ।

व्यक्ति दिनांक 24/01/21 को पैसा लेकर आउंगा कहकर चला गया। दिनांक 24/01/21 को दोपहर करीब 03ः00 बजे उक्त व्यक्ति ने प्रार्थी को फोन कर कहा कि वह पैसे लेकर आया है जिस पर प्रार्थी अपनी उक्त कार को लेकर गोयल फुड्स के सामने तिल्दा जाकर प्रफुल्ल नामक व्यक्ति से मिला जो पैदल था उसने प्रार्थी से पुनः उसकी कार का टेस्ट ड्राईव करने की बात किया तो प्रार्थी ने अपनी कार दिया एवं प्रार्थी कार में दूसरी ओर बैठने जा रहा था तभी उक्त व्यक्ति ने कार का दरवाजा लॉक कर दिया एवं प्रार्थी की कार को चलाते हुए फरार हो गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 35/2021 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी व आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया जाकर प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी।

पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी गेमन सिंह चन्द्राकर निवासी बीरगांव थाना उरला के संबंध मंे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी गेमन सिंह चन्द्राकर की पतासाजी कर पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर वाहन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार करने के साथ ही वाहन का नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर वाहन का उपयोग करना बताया गया है।

जिस पर आरोपी गेमन सिंह चन्द्राकर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से प्रार्थी की वरना कार क्रमांक सी जी/04/एल डब्ल्यू/9887 कीमती लगभग 10,50,000/- रूपये बरामद कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी गेमन सिंह चन्द्राकर इसी तरीका वारदात के आधार पर दुर्ग जिला में भी एक चारपहिया वाहन को क्रय करने के नाम पर टेस्ट ड्राईव के दौरान लेकर फरार हो गया था। जिसमें आरोपी के विरूद्ध दुर्ग जिला में अपराध पंजीबद्ध है जिसमें दुर्ग पुलिस द्वारा भी आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी – गेमन सिंह चन्द्राकर पिता मोतीलाल चन्द्राकर उम्र 34 साल निवासी कैलाश नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button