दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश प्रारंभ, मेरिट सूची जारी करने की तिथि 16 जून

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के अंतर्गत नियमित प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों हेतु ऑनलाईन पद्धति से प्रवेश आवेदन फार्म प्रारंभ किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि – स्नातक प्रथम वर्ष हेतु (बी.ए/बी.एस.सी./बी.काम/ बी.एससी./ गृहविज्ञान/बी.सी.ए/डी.सी.ए/बी.बी.ए) 01 से 15 जून 2023 तक। मेरिट सूची जारी करने की तिथि (100 प्रतिशत सीटों हेतु) 16 जून 2023 है। विद्यार्थियों के प्रवेश लिए जाने की अंतिम तिथि (प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि) 16 से 20 जून 2023 तक है।

प्रवेश आवेदन फार्म पूर्णतः निःशुल्क है। छात्र/छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.durguniversity.ac.in के क्विक लिंक्स पर जाकर ऑनलाईन एडमिशन फार्म 2023-24 पर क्लिक कर अथवा http://durg1.ucanapply.com के माध्यम से प्रवेश हेतु ऑनलाईन प्रवेश आवेदन फार्म भर सकेंगे। छात्र/छात्राएं उक्त लिंक के माध्यम से सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन करेंगे तत्पश्चात यूजर आई. डी. एवं पासवर्ड प्राप्त कर प्रवेश आवेदन फार्म भरेंगे। प्रत्येक विद्यार्थी अधिकतम एक बार मे 05 महाविद्यालयों हेतु प्रवेश आवेदन फार्म भर सकेंगे।

मेरिट सूची जारी होने के पश्चात सूची में नाम आने पर संबंधित विद्यार्थी को उक्त महाविद्यालय में निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। महाविद्यालयों को संबंधित विद्यार्थी के प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात तत्काल ऑनलाईन माध्यम से भी उनके डाटा को वेरिफाई अथवा एडमिटेड करना होगा। संबंधित विद्यार्थी के डाटा को महाविद्यालय द्वारा वैरिफाई नहीं करने की स्थिति में भी उक्त विद्यार्थी का डाटा प्रवेश पोर्टल से हटा दिया जाएगा। यदि विद्यार्थी का नाम उसके द्वारा चयन किए गये 05 महाविद्यालयों में से किसी की भी मेरिट सूची में शामिल नहीं है तो उन्हें पुनः नवीन प्रवेश आवेदन फार्म भरना होगा जिसके लिए उन्हें पुनः रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

वे अपने उसी आई.डी. एवं पासवर्ड का उपयोग कर पुनः प्रवेश आवेदन फार्म भर सकेंगे। मेरिट सूची में नाम आने के बाद भी यदि विद्यार्थी किसी महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लेते हैं तो उनके आवेदन प्रवेश लिए जाने की अंतिम तिथि उपरांत स्वमेव निरस्त हो जायेंगे एवं पोर्टल फिर से खुलने पर उन्हें नया प्रवेश आवेदन भरना होगा। स्वशासी महाविद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों हेतु प्रवेश आवेदन फार्म संबंधित महाविद्यालय द्वारा ही भराए जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button