दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम ने सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन का बनाया नया कीर्तिमान, मर्चेंट मिल ने दैनिक उत्पादन रिकाॅर्ड दर्ज किया

भिलाई इस्पात सयंत्र की यूनिवर्सल रेल मिल ने प्राइम रेल उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन का नया कीर्तिमान दर्ज किया है। इसके साथ ही मर्चेंट मिल ने दैनिक उत्पादन का नया रिकाॅर्ड बनाया है।

यूनिवर्सल रेल मिल ने बनाया मासिक उत्पादन का रिकाॅर्ड भिलाई इस्पात सयंत्र की यूनिवर्सल रेल मिल ने मई 2023 में मासिक उत्पादन का नया रिकाॅर्ड दर्ज करते हुए 92,852 टन प्राइम रेल का उत्पादन और 81,439 टन प्राइम रेल की रोलिंग की। यूआरएम ने मार्च 2023 में हासिल किए गए पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करते हुए यह कीर्तिमान दर्ज किया। प्राइम रेल उत्पादन के विभिन्न मापदंडों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन रिकॉर्ड हासिल किया है।

इस क्रम में संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल का मासिक रेल्स उत्पादन में 130 मीटर लंबे रेल का योगदान 71.5 प्रतिशत रहा जो कि अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। इस नये कीर्तिमान ने फरवरी 2023 में स्थापित 65.9 प्रतिशत के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ा। यूआरएम शीघ्र ही अपनी मापित क्षमता को हासिल कर भारतीय रेलवे की सभी मांगों को पूरा करेगा।

मर्चेंट मिल ने बनाया नया रिकाॅर्ड भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चेंट मिल ने 31 मई 2023 को उत्पादन का नया दैनिक कीर्तिमान बनाया। मर्चेंट मिल ने 20 जनवरी 2023 को स्थापित 2190 टन के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए 31 मई 2023 को 2201 टन टीएमटी 25 का उत्पादन कर एक नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया। मर्चेंट मिल विभिन्न आयामों के चैनलों और एंगल्स के टीएमटी बार्स की रोलिंग करता है।

मर्चेंट मिल ने मई 2023 को अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक डिटेंशन हासिल किया। फरवरी 2023 में दर्ज 6.14 घंटे के पिछले सर्वश्रेष्ठ के मुकाबले 6.04 घंटे का इनवर्ड सर्किट रिकाॅर्ड दर्ज किया। ओवरऑल सर्किट में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए मार्च 2023 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 8.29 घंटे की तुलना में 8.06 घंटे का इनवर्ड सर्किट रिकाॅर्ड दर्ज किया। मार्च 2023 में दर्ज पिछले रिकाॅर्ड में वृद्धि करते हुए 14.44 घंटे का आउटवर्ड सर्किट रिकाॅर्ड दर्ज किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने यूआरएम तथा मर्चेंट मिल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। बीएसपी के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस मुकाम को हासिल करने के लिए के लिए टी एंड डी, आरएमडी, पीपीसी, और संपूर्ण रोलिंग मिल, शिपिंग कलेक्टिव सहित संबद्ध विभागों को भी बधाई दी। कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम) राहुल श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम और अन्य संबद्ध विभागों व एजेंसियों को श्रेय दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button